भाजपा ने जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष पद के लिए ममता मेहरोत्रा को बनाया प्रत्याशी

काशीपुर। भाजपा ने जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उधमसिंहनगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा की पत्नी ममता मेहरोत्रा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ममता मेहरोत्रा के नाम की घोषणा के बाद जिले की सहकारी राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी ने तीन जिलों के जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने उधमसिंहनगर से ममता मेहरोत्रा पत्नी राम कृष्ण मेहरोत्रा, नैनीताल से रविन्द्र सिंह रैकुनी तथा पिथौरागढ़ से नरेन्द्र मोहन सिंह माहरा को प्रत्याशी बनाया है। उधमसिंहनगर में ममता मेहरोत्रा के नाम की घोषणा को सहकारी क्षेत्र में भाजपा की रणनीतिक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment