कला मंदिर में जागृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा, विद्यालय प्रांगण में हुआ सम्मान समारोह

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित कला मंदिर में 30 एवं 31 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जागृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों अनाया और दिव्यांशु को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं, कला मंदिर की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भी जागृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में…