कला मंदिर में जागृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा, विद्यालय प्रांगण में हुआ सम्मान समारोह

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित कला मंदिर में 30 एवं 31 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जागृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों अनाया और दिव्यांशु को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं, कला मंदिर की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भी जागृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रयास के लिए 11 सितंबर को विद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में विश्व स्तर पर मार्शल आर्ट्स में पांचवीं रैंक प्राप्त विजेता एवं कला मंदिर के इंचार्ज श्री मुकेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की और उन्हें निरंतर मेहनत कर अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्नेहा मैम, विद्यालय के प्रबंधक श्री कौशल किशोर पंत तथा प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता पंत ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक श्री कौशल किशोर पंत एवं प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता पंत ने कला मंदिर के स्वामी श्री संजय अग्रवाल जी, ब्रांड एंबेसडर श्री विजेंद्र चौधरी जी तथा इंचार्ज श्री मुकेश यादव जी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कला मंदिर की ओर से जागृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित करना, उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना तथा प्रतियोगिता में उनके प्रयासों के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करना सराहनीय पहल है।

उन्होंने इसके लिए कला मंदिर प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अवसर बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के साथ गरिमा मैम और विद्या मैम मौजूद रहीं और उन्होंने बच्चों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन दिया। वहीं, संगीता मैम ने विद्यार्थियों को चित्रकला की तैयारी कराई तथा प्रतियोगिता के लिए उन्हें मार्गदर्शन दिया। सभी शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह का संचालन एवं एंकरिंग अर्शी मैम द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का मंच पर उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया।

समारोह में विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और सभी शिक्षकों ने सम्मानित विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।जागृति पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ कला, संस्कृति, खेल, रचनात्मक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अनुशासन और अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कला मंदिर की ओर से विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में आमंत्रित कर उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने तथा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाने पर विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और विद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment