उधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह नानकमता में आयोजित कार्यक्रम में जाते समय झनकट में सड़क किनारे खड़े लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवा दिया। मुख्यमंत्री वाहन से उतरकर सीधे स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे और उनसे आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन कर लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के अचानक काफिला रोककर लोगों के बीच पहुंचने से स्थानीय लोगों में उत्साह दिखाई दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार जनसेवा के लिए सदैव आमजन के साथ खड़ी है और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
