नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, पारंपरिक विरासत, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री को राज्य की संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी कई विशेष वस्तुएं भेंट कीं। इनमें मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा (पारंपरिक ऊनी वस्त्र), उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बद्री गाय का घी, हर्षिल का प्रसिद्ध राजमा और लाल चावल शामिल रहे।…
Day: November 20, 2026
सांई मंदिर से चांदी की मूर्तियां चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। साई मंदिर से चांदी की मूर्तियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्रतार किया है। उसकी निशानदेही पर चांदी के कटे हुए टुकड़े, जिनकी कीमत करीब 65 हजार रुपये है और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मंदिर में 12 सितंबर की रात चोरी हुई थी। मनोज ऐरी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर मुरादाबाद, हापुड़ और दिल्ली तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खगाली।…
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अभियान चलाकर मावा और पनीर के पांच सैंपल लिये
काशीपुर। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने अभियान चलाकर मावा और पनीर के पांच सैंपल लिये। जिन्हें जांच के लिये प्रयोगशाला भेजा गया। सैंपल फेल होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बीती शाम वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बाजार व सब्जी मंडी क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बाजार में रामरुप-दिनेश चंद्र फर्म से एक मावा, सब्जी मंडी स्थित काशीपुर डेयरी, लक्ष्मी डेयरी व श्री आनंदपुर डेयरी से पनीर का एक-एक सैंपल लिया। सैंपलों को जांच के लिये खाद्य एवं औषधि विश्लेषण पयोगशाला…
पत्नी और दो बच्चों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने पत्नी और दो बच्चों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया है। आरोपी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खून से सनी खुखरी, कार और पीड़िता व बच्चों के सामान से भरे दो बैग बरामद किए हैं। आईटीआई कोतवाली में उक्त मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि खड़कपुर देवीपुरा निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 18 नवंबर की रात करीब नौ बजे वह बरेली से काशीपुर पहुंचे तो पत्नी…
कैंट विधानसभा को 48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास और लोकार्पण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 48 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही है। सरकार का प्रयास…
योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पंचूर गांव में ले रही थीं अंतिम सांसें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर रह रही थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माता सावित्री देवी के निधन…
