काशीपुर। नगर के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। यातायात शुरू होने के महज दो साल के भीतर ही आरओबी के अधिकांश एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ज्वाइंट बदलने और मरम्मत के लिए आरओबी को पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इससे शहर में यातायात दबाव बढ़ गया है है। आरओबी का शिलान्यास वर्ष 2017 में हुआ था। करीब सात साल बाद 19 अप्रैल 2024 को इस पर यातायात शुरू हुआ। यातायात शुरू होने के बाद से…
Day: October 5, 2026
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 1.19 लाख युवाओं के कौशल विकास से लेकर संपत्ति रजिस्ट्री में पैन सत्यापन तक
चंपावत। सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक शासन की पहुंच और विकास योजनाओं का प्रभाव बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को नेपाल सीमा से सटे चंपावत जिले के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं के कौशल विकास, रोजगार क्षमता बढ़ाने, सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति संबंधी पारदर्शिता और संपत्ति की खरीद-बिक्री में वित्तीय अनियमितताओं पर अंकुश लगाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट बैठक का प्रमुख निर्णय मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा कौशल संवर्धन योजना-2026 को लागू…
सीएम धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को बांटे नियुक्ति पत्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग के 271 तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारियों सहित कुल 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना युवाओं के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और इसके साथ ही…
एसआईआर के बाद मतदाता सूची से नाम हटने पर कांग्रेस ने जताई चिंता
देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद प्रदेश की मतदाता सूची से करीब नौ लाख गैर-मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर कांग्रेस ने पात्र नागरिकों के नाम सूची से बाहर रह जाने की आशंका जताई है। पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम से मुलाकात कर मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न समस्याओं को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एसआईआर के दौरान किसी त्रुटि के कारण यदि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से बाहर हो गए…
कांग्रेस की जनसवाद यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
काशीपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जन संवाद यात्रा के तहत जसपुर से काशीपुर पहुंचे। हरीश रावत के जसपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। वंही इस जनसंवाद यात्रा को लेकर उत्तराखंड काँग्रेस प्रभारी ने नाराजगी जताई है उनका कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के शीर्षनेतृत्व को अवगत कराना पड़ता है। लेकिंन पूर्व…
कांग्रेस के पूर्व मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने आरओबी का निरीक्षण कर उसकी बदहाली पर उठाए सवाल
काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व मेयर प्रत्याशी एडवोकेट संदीप सहगल ने आज रोडवेज बस स्टैंड के समीप रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण कर उसकी बदहाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरओबी के नीचे नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य को भी जनता के धन का दुरुपयोग बताया। संदीप सहगल ने कहा कि भारी मशक्कत के बाद काशीपुर को आरओबी की सौगात मिली और लंबे इंतजार के बाद इसका निर्माण पूरा हुआ, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता और मौजूदा स्थिति गंभीर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला…
डॉ- रवि सहोता उत्तराखंड नियोनेटल सोसाइटी द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित
काशीपुर। नवजात शिशुओं की चिकित्सा एवं विशेष देखभाल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ- रवि सहोता को उत्तराखंड नियोनेटल सोसाइटी द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नियोनेटोलॉजी के क्षेत्र में उनकी सेवाओं, पेशेवर समर्पण और नवजात शिशुओं के उपचार में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।डॉ- सहोता लंबे समय से नवजात शिशुओं की चिकित्सा और गहन देखभाल से जुड़े हुए हैं। विशेष रूप से समय से पहले जन्म लेने वाले, कम जन्म वजन वाले तथा जन्म के बाद विशेष चिकित्सा…
पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों के वेतन में अधिक बढ़ोतरी, कैबिनेट ने लिया निर्णय
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों और डिमॉन्स्ट्रेटर के वेतन में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों के मानदेय में मैदानी क्षेत्रों की तुलना में अधिक वृद्धि की है। इसका उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सकों को सेवा के लिए प्रोत्साहित करना और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों का मासिक वेतन 90 हजार रुपये…
झनकट में मुख्यमंत्री धामी ने रुकवाया काफिला, सुनीं लोगों की समस्याएं
उधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह नानकमता में आयोजित कार्यक्रम में जाते समय झनकट में सड़क किनारे खड़े लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवा दिया। मुख्यमंत्री वाहन से उतरकर सीधे स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे और उनसे आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन कर लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर आवश्यक…
