महेशपुरा मोड़ पर बनने वाली पुलिया का महापौर ने किया शिलान्यास

काशीपुर। महेशपुरा मोड़ पर बनने वाली पुलिया का महापौर ने शिलान्यास किया। पुलिया के निर्माण से आर्य नगर क्षेत्र समेत शहर की बड़ी आबादी को बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वर्षाकाल में पानी की निकासी ठीक न होने के कारण आर्य नगर क्षेत्र जलभराव से बुरी तरह प्रभावित हो जाता था। इसका एक प्रमुख कारण मुरादाबाद रोड पर सीओ कार्यालय के सामने बनी पुलिया को माना जाता था। अब इस पुलिया को ऊंचा उठाकर नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। पुलिया के निर्माण के बाद क्षेत्र में जल निकासी बेहतर होने से जलभराव की समस्या से राहत मिलने की बात कही गई है। पुलिया निर्माण पर करीब 28-50 लाऽ रुपये ऽर्च होंगे। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया जा रहा है। शिलान्यास के अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि बरसात के चलते शहर में विकास कार्य कुछ समय के लिए प्रभावित हुए थे, लेकिन अब बारिश रुकने के बाद सभी विकास कार्य फिर शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर और क्षेत्र में शीघ्र ही विभिन्न निर्माण कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इस दौरान नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, पीडब्ल्यूडी के एई परवेज आलम, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, हरिओम सिंह चौहान, धर्म सिंह चौहान, विनोद अरोड़ा, परमजीत सिंह चंडोक, अब्दुल हबीब, संजीव कुमार पाठक, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, ठेकेदार साजिद चौधरी, समरपाल सिंह, मुकेश चावला, गुलशन कुमार अरोड़ा, कृष्ण कालर, डॉ- प्रेम शंकर सिंह, भीम सिंह, अभिनव राजपूत, पार्षद कुलदीप शर्मा, पूर्व पार्षद देव प्रजापति, महेंद्र बजाज, पंकज ठाकुर, अनुज मेहरोत्र, जयदेव सिंह चौहान, डॉ- तिलक राज, रवि साहनी सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment