काशीपुर। नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत अध्यक्ष रिजवान अहमद के नेतृत्व में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस दौरान सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। अध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अभियान के तहत स्वच्छता के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यहां अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार, वरिष्ठ लिपिक पीयूष अग्रवाल, इमाम अंसारी, अख्तर मिस्बाह,आरिफ, संजय, आशिम, लाइक आजाद, अनीश प्रधान आदि मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
