सरकारी अर्द्ध सरकारी संस्थानो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की मनाई जयंती

काशीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नगर निगम काशीपुर की ओर से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छ एवं हरित काशीपुर के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया गया।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सुबह 9 बजे नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देश के इन दोनों महान और अमर सपूतों के चित्रों पर महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट सहित नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों पार्षदों एवं भाजपा पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद नगर निगम से स्वच्छता रैली निकाली गई जो सब्जी मंडी और तहसील रोड होते हुए नगर निगम परिसर पहुंची। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और सार्वजनिक स्थानों को साफ रऽने का आ“वान किया गया। महापौर दीपक बाली ने नगर की देव तुल्य जनता का आ“वान किया कि वह काशीपुर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें ताकि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उस परिकल्पना को साकार किया जा सके कि काशीपुर को काशी की तरह सजाएगे और हम आने वाली पीढ़ियों को एक सुंदर और विकसित काशीपुर दे सकें। जब तक जनता जागरुक होकर साथ नहीं आएगी तब तक अकेले नगर निगम भी कुछ नहीं कर सकता। हमारे साझा प्रयासों से ही एक दिन में नहीं मगर एक दिन जरूर काशीपुर साफ स्वच्छ एवं सुंदर नजर आएगा। कार्यक्रमों की इसी कड़ी में रामनगर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में स्वच्छता के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और हरित काशीपुर के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा नागरिकों से इसमें सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया गया। नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कि महात्मा गांधी जी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छ एवं हरित शहर के निर्माण के लिए नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह शालिनी नेगी पार्षद पुष्कर बिष्ट मनोज जग्गा शाह आलम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन एसआई गणेश ध्यानी सुरेंद्र जीना मुकेश कुमार प्रकाश चंद नेगी वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता राजीव अरोड़ा, चौधरी समरपाल सिंह, हरीश जोशी, प्रिंसिपल द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल मीनल भदवार, प्रिंसिपल अर्ली ईयर कैंपस विभा तिवारी, वाइस प्रिंसिपल शुभांगी शर्मा, समेत विद्यालय के छात्रें और अन्य गणमान्य लोगों समेत नगर निगम कर्मचारी पर्यावरण मित्र एवं नगर व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। वही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अलका पाल ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री आज भी प्रासंगिक हैं। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और त्याग के माध्यम से देश को स्वतंत्रता आंदोलन में नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री अपनी सादगी, शालीनता और सदाचार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश की सैन्य शक्ति और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने का संदेश दिया।इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरूण चौहान, संदीप सहगल, मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, संजय चतुर्वेदी, ब्रह्मपाल, साबिर हुसैन, रोशनी बेगम, शीतल कुमारी, लता सक्सेना, शाह आलम, दीपक गुप्ता, राजेश शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, राशिद फारुकी, महेंद्र लोहिया, गौरव रस्तोगी, हरिओम सक्सेना, कैलाश पुष्पक, उमेश जोशी, इंदर सिंह एडवोकेट, टीका सिंह सैनी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विकल्प गुड़िया, नौशाद उस्मानी, विनोद होंडा, अरविंद शर्मा, महेंद्र बेदी, प्रदीप जोशी, अब्दुल समद, सुभाष पाल, एसपी सिंह, मंसूर अली मंसूरी, कुलदीप सिंह ऐरी, फिरोज हुसैन, सारिम सैफी, सुशील भटनागर, सुंदरलाल पाल, जगदीश पाल, इफ्रतार चोना, रियासत हुसैन, परम सिद्धू, रामकिशोर सैनी, गोविंद सैनी, मानव सैनी, कृष्ण कुमार, संजीव शर्मा, राकेश भगत, सुभाष चंद्र, डॉ- करण पाल, जीशान अली, हनीफ अंसारी, बबन सिंह, शिवकुमार माली, वसीम राजा, डॉ- अशफाक हुसैन, जमील अहमद, डॉ- अब्दुल शकील, संजय बोहरा आदि मौजूद रहे। उधरकाशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। इस मौके पर अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, शुभम उपाध्याय, कैलाश कुमार, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, उमेश जोशी, सुभाष प्रजापति, गिरीश चंद्र अधिकारी, रामकुंवर चौहान, अशोक वैश्य आदि उपस्थित रहे। साथ ही 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर समर स्टडी हॉल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षाेल्लास एवं भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विशेष जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन और विचारों पर आधारित विभिन्न लघु सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भाषण, देशभक्ति गीत एवं नाटड्ढ प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं। बच्चों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान नेताओं के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान को जीवंत किया।विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री व गांधी जी का जीवन हमें सत्य अहिंसा सद्भाव व प्रेम का संदेश देता है हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, राजेंद्र सिंह फर्त्याल, नेहा पंत, निधि गुप्ता, काजिम रिजवी, तंजीम ऽान, अनीता तिवारी, शुभांगी गुप्ता, अश्विनी प्रजापति आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।वही उदयराज हिंदू इंटर कालेज में महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बायोलॉजी प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता ने छात्रें को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों ने सत्ता या ऐशो आराम के बजाय जनसेवा को अपने जीवन का मुख्य लक्ष्य माना। उन्होंने कहा कि उनकी सादगी, विचार और राष्ट्र सेवा के आदर्श आज भी पूरे देश को प्रेरित करते हैं। वहीं श्री गुप्ता ने सत्य अहिंसा, स्वदेशी, और सामाजिक समरसता पर भी अपने विचार रखे। वरिष्ठ हिंदी प्रवक्ता महेश चंद्र आर्या ने बताया कि भारत पाक युद्ध में शास्त्री जी ने देश के सुदृढ़ नेतृत्व के साथ साथ जय जवान जय किसान के नारे से देश के सैनिकों और किसानों के सम्मान को सर्वाेपरि रखा। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की पहचान सत्य और अहिंसा पर है। दोनों महापुरुषों की सादगी, उच्च विचारों और सत्यनिष्ठा को ध्यान में रऽते हुए उनके आदर्शों से हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान मेजर मुनीशकांत शर्मा विजयपाल सिंह चौहान मनोज कुमार शर्मा पंकज अग्रवाल सुनील उपाध्याय रणधीर सिंह दीपक शर्मा रमेश कुमार पाण्डेय अनिल कुमार सिंह चौ नवनीत सिंह मनोज विश्नोई अमित वर्मा पूनम चंयाल एकता अग्रवाल समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment