काशीपुर। पुलिस ने 3-30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्रतार किया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत अपर उप निरीक्षक अजीत सिंह के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अंसार कॉलोनी से ढेला नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध रूप से घूम रहे मोहम्मद फईम पुत्र नफीस अहमद निवासी अंसार कॉलोनी, लक्ष्मीपुर पट्टी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3-30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र सिंह सामंत, अपर एसआई अजीत सिंह, मनोज जोशी और पूरन सिंह शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
