काशीपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी नवमी पर नगर में मां दुर्गा की आराधना के साथ कन्या पूजन की धूम रही। घरों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया। उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराने के साथ उपहार और दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। नगर के श्री शीतला माता मंदिर में भी अष्टमी-नवमी पूजन के बाद कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर पहुंचे माता भक्तों ने श्रद्धा और भक्तिभाव से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद कन्याओं को भोजन कराया गया और उन्हें उपहार व दक्षिणा भेंट की गई। मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का स्मरण कर परिवार की सुऽ-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। श्री शीतला माता मंदिर के महंत पं- संदीप मिश्रा ने बताया कि नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता के अनुसार, कन्याओं को मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। अष्टमी और नवमी के अवसर पर श्रद्धालु कन्या पूजन कर मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही अनेक श्रद्धालु कन्याओं को भोजन कराकर नवरात्र व्रत का पारण भी करते हैं। मंदिर में आयोजित कन्या पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
