काशीपुर। नगर की प्रतिष्ठित मां मनसा देवी शोभायात्रा का महानगर जिला कांग्रेस कमेटी ने भव्य स्वागत कर विश्व शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पुरानी सब्जी मंडी स्थित ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मां के डोले पर पुष्पवर्षा कर जयकारों के बीच स्वागत किया। इस अवसर पर अलका पाल ने कहा कि काशीपुर की पवित्र धरती पर मां मनसा देवी का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उत्तराखंड की पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। शोभा यात्रा आयोजन समिति ने कांग्रेस कमेटी को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, डॉ- दीपिका गुड़िया आत्रेय, अरूण चौहान, विमल गुड़िया, युवा कांग्रेस नेता शिवम् शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संजय चतुर्वेदी, हरीश कुमार सिंह, एडवोकेट इंदर सिंह, इंदुमान, जितेंद्र सरस्वती, सुरेंद्र वाटला, ब्रह्मपाल, फिरोज गांधी, विकल्प गुड़िया, विनोद मेहरोत्रा, सोनू नामधारी, राशिद फारुकी, परम सिद्धू, जगदीश पनेरु, शिव कुमार, वसीम राजा, डॉ- आरिफ, हरि शर्मा और कलुआ महावीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
