भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

काशीपुर। विराट व्यक्तित्व एवं दूरदर्शी सोच वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा, काशीपुर द्वारा काशी ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में महापौर दीपक बाली ने सहभागिता निभाते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं में रक्तदान के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। अपने संबोधन में महापौर श्री बाली ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुनीत कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं का उन्होंने हृदय से आभार जताते हुए उनका अभिनंदन किया। अन्य जन से रक्तदान…

काशीपुर मीडिया सेंटर ने किए आई कार्ड वितरण

काशीपुर। काशीपुर मीडिया सेंटर की ओर से आज अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी की अध्यक्षता में मीडिया सेंटर से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकारों को मीडिया सेंटर के आई कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान अध्यक्ष विक्टर सेठी ने बताया कि मीडिया सेंटर के सभी सदस्यों को कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिससे वे स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के नाम पर फर्जी तरीके से पत्रकार का तमगा लगाने वालों पर भी इससे अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि दिवंगत अजीम खान को मुख्यमंत्री की ओर…

कांग्रेस उत्तराखंड की जल जंगल जमीन को खुर्द बुर्द नहीं होने देगी : अलका पाल

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहां की कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन को खुर्द नहीं होने देगी । उत्तराखंड सरकार पर जमीनों के हेर_फेल का आरोप लगाते हुए अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड में ‘इन्वेस्टमेंट मीट’ के नाम पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने जो किया इससे राज्य की सरकारी जमीनों को बाहर के लोगों को औने-पौने दामों में देने की भूमिका बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सिडकुल से लगे छरबा में 325 बीघा जमीन अधिगृहीत की गई थी जिसे छोटे उद्यमियों…

नगर निगम द्वारा फसियापुर में ‘स्वच्छता चौपाल’ का आयोजन

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर की ओर से स्वच्छता को लेकर वार्ड नंबर 11 स्थित फसियापुर में मंगलवार शाम ‘स्वच्छता चौपाल’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता और अपने वार्ड को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री सुशील शर्मा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा कवि नगर मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा तथा भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक ईश्वर चंद्र गुप्ता शामिल हुए।कार्यक्रम की संयोजक एवं…

धामी के जन्मदिन पर रुद्रपुर में धार्मिक अनुष्ठान, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बांटे फल

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर सिंह कॉलोनी स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। विधि-विधान के साथ संपन्न हुए हवन के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान महादेव से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही उत्तराखंड की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की गई। जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा कार्यक्रम आयोजित करते हुए बच्चों के बीच फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के…

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

काशीपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कथित जानलेवा हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।प्रदेश अध्यक्ष गौतम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद की लोकप्रियता को देखते हुए गोंडा में पुलिस की मौजूदगी में गुंडों द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में इस तरह…

रेलवे पेंशनर्स की मासिक बैठक मैं कई मुद्दों पर चर्चा

काशीपुर। रेलवे पेंशनर्स की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की। बैठक में पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और 8वें वेतन आयोग के समक्ष रखी गई मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इकाई अध्यक्ष एसपी गुप्ता और सचिव एसएस सिन्हा ने बताया कि पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी एवं भारत पेंशनर्स समाज के बैनर तले 8वें वेतन आयोग को पेंशनर्स की ज्वलंत मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया…

प्रशासन द्वारा सील किए गए माध्यमिक विद्यालय को खुलवाने को लेकर एसडीएम को सौंपा पत्र

काशीपुर। मौ- हनीफ सिद्दीकी मुस्लिम पूर्व माध्यमिक विद्यालय को प्रशासन द्वारा सील किए जाने के विरोध में स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर विद्यालय तत्काल खुलवाने की मांग की है।अभिभावकों ने बताया कि प्रशासन ने बीती 9 सितंबर को विद्यालय को सील कर दिया था। इससे स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। उनका कहना है कि विद्यालय वर्ष 2010 से संचालित है और यहां सभी वर्गों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। विद्यालय पूर्व में शिक्षा विभाग…

संकल्प अभियान एवं बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला आयोजित

काशीपुर। आवास विकास मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता महेश लोधी के प्रतिष्ठान पर सेवा संकल्प अभियान एवं बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, कैरियर निर्माण और उन्हें आगे बढ़ाने के विषय पर भी विचार रखे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नामित पार्षद अमित मनचंदा का आवास विकास मंडल की ओर से फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अमित मनचंदा…

काशीपुर अर्बन बैंक बोर्ड का सम्मान समारोह संपन्न

काशीपुर। नगर के एक रिसॉर्ट में काशीपुर अर्बन बैंक के नवनिर्वाचित संचालक मंडल तथा बैंक के चुनाव में सहयोग देने वाले क्षेत्र के ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी आए अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशीपुर नगर निगम के महापौर दीपक बाली और कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के जाने माने किसान चौधरी संसार सिंह ने की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक बाली ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चुने गए बोर्ड से अपेक्षा करता हूं कि वह किसी भी…