देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से आयोजित गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोरखा समाज के लोगों को दशैं और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष का गौरव है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दशैं का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है, जबकि दीपावली…
Category: अन्य ख़बरें
चुनाव को लेकर महंत मोहन गिरी महाराज ने दिए कार्यकर्ताओं को टिप्स
काशीपुर । आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही जोर लगाना शुरू कर दिया है जिसको लेकर समाजवादी पार्टी भी उत्तराखंड मे अपने प्रत्याशी उतार कर चुनाव लडने की बात कर रही है..इसी के मद्देनजर आज काशीपुर के गिरिताल समीप के एक निजी होटल के सभागार मे समाजवादी पार्टी के चुनाव को लेकर मंथन बैठक थी जिसमें उत्तराखंड प्रदेश के सह प्रभारी महंत मोहन गिरी महाराज हरिद्वार से काशीपुर पहुंचे जहां पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया…
महापौर ने किया चौथे निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन
काशीपुर। ग्रामीण क्षेत्र की जनता जनार्दन को भी बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर दीपक बाली दिन-रात जुटे हुए हैं। उन्होंने आज काशीपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत, चांदपुर में डी-बाली फाउंडेशन और संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित चौथे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से भेंट कर उन्होंने अनुरोध किया कि शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक रूप से लाभ उठाएं। इस शिविर में विभिन्न रोगों के साथ-साथ मोतियाबिंद के रोगियों की भी…
दीपावली स्वदेशी मेले का नगर निगम में उद्घाटन करेंगे महापौर दीपक बाली
काशीपुर । गत वर्ष की भांति इस बार भी नगर निगम प्रांगण में लगने जा रहे दीपावली स्वदेशी मेले का महापौर दीपक बाली द्वारा कल 2 नवंबर को 11:00 बजे उद्घाटन किया जाएगा। इस मेले में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने हेतु स्वदेशी उत्पादों की बिक्री की जाएगी और स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा निर्मित सामान आकर्षण का केंद्र रहेगें। उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह दीपावली मेला जीजीआईसी के सामने पुरानी जेल परिसर में लगता था लेकिन वहां मल्टी पार्किंग का निर्माण शुरू होने से दीपावली…
सीएम धामी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, एकता और अखंडता के योगदान को किया याद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के…
सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ेगा और ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल क्लब
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर युवाओं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों का मानदेय बढ़ाने, प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब गठित करने तथा मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि भी दोगुनी की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी शनिवार को पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन…
ग्राम दोहरी परसा में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
काशीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर के अंतर्गत बासमती धान निर्यात विकास प्रतिष्ठान (एपीडा), वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार, मोदीपुरम मेरठ की ओर से ग्राम दोहरी परसा स्थित गुरुद्वारे के प्रांगण में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्थान से आए वैज्ञानिक डॉ- प्रमोद कुमार तोमर ने किसानों को बासमती धान की बेहतर पैदावार, गुणवत्ता में सुधार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात की संभावनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डॉ- तोमर ने बताया कि बासमती धान की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए…
मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू
काशीपुर। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री बसों के इंतजार में डिपो में भटकते नजर आए।इससे पहले कर्मचारियों ने 23 अक्टूबर को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया था, लेकिन मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से अब अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया। शाखा अध्यक्ष उमेश चौधरी और मंत्री जितेंद्र धानिक ने बताया कि कर्मचारियों की छह सूत्रीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें…
शरारती तत्व पर फ्लेक्सी फाड़ने का लगाया आरोप
काशीपुर। पुलिस को शिकायती पत्र देकर आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी एवं अहरपुरा वार्ड निवासी अमंतपाल अम्बेडकर ने अपनी फ्रलैक्सी फाड़ने और सोशल मीडिया पर गाली-गलौज व अभद्र टिप्पणियां कर उनकी सामाजिक छवि खराब करने का आरोप लगाया है। शिकायत में अमंतपाल अम्बेडकर ने बताया कि कुछ अज्ञात एवं संबंधित व्यक्तियों ने जानबूझकर उनकी फ्रलैक्सी फाड़ दी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। उनका आरोप है कि इन गतिविधियों के जरिए उनकी मान-प्रतिष्ठा को…
एसटीएफ और साइबर क्राइम कुमाऊं यूनिट ने अवैध टेलीकॉम नेटवर्क का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। एसटीएफ और साइबर क्राइम कुमाऊं यूनिट ने दूरसंचार विभाग (डॉट) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध टेलीकॉम नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्रतार किया है। शुरुआती जांच में महज 21 दिनों के भीतर 45,453 आउटगोइंग कॉल किए जाने का खुलासा हुआ है।एसटीएफ ने इस मामले में नईमुद्दीन निवासी मनकुआ मकसूदपुर, थाना डिलारी, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्रतार किया है। जांच में सामने आया कि काशीपुर में एनएच इंटरप्राइजेज नामक फर्म की आड़ में यह नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। आरोपी एसआईपी (सेशन इनिशिएशन प्रोटोकॉल) कनेक्शन…
