काशीपुर। पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बतादें कि कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर निवासी रजविंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह ने कुंडा कोतवाली में तहरीर सौंपकर बताया कि उनका बेटा एवं पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह बीते शुक्रवार शाम करीब सात बजे दोस्तों के साथ कुंडा थाना क्षेत्र स्थित संधू ढाबा पर पार्टी करने गया था। बताया जाता है कि पार्टी खत्म करने के बाद रात में सभी हरदीप के दोस्त संदीप सिंह सोहल निवासी…
Category: अन्य ख़बरें
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और तमंचे के बल पर लाखो रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से पीड़ित से वसूले गए एक लाख रुपये नकद और एक कार बरामद की है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक ग्राम सुल्तान नगर, बिजनौर निवासी और वर्तमान में कुंडेश्वरी निवासी सर्वेश कुमार ने 10 अगस्त को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि साजिश के तहत…
हिंदी भाषा समाज की सोच संस्कृति और भविष्य की दिशा भी निर्धारित करती है: मिश्रा
काशीपुर। जनजीवन उत्थान समिति के तत्वाधान में प्रेरणा भवन के सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बोलते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता तथा हिंदी प्रेम सभा समिति के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि हिंदी भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं बल्कि समाज की सोच संस्कृति और भविष्य की दिशा भी निर्धारित करती है। हिंदी देश की आत्मा है 14 सितंबर 1949 को भारत के संविधान में हिंदी को देश की राष्ट्रभाषा स्वीकार किया गया हिंदी भाषा के विकास में अमीर खुजरो ने भी अपना विशेष योगदान…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: ऊधम सिंह नगर में जिला न्यायालय समेत छह बाह्य न्यायालयों में होगा आयोजन, विभिन्न मामलों का होगा निस्तारण
रुद्रपुर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आगामी 12 सितम्बर 2026, द्वितीय शनिवार को जनपद ऊधम सिंह नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ममता पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा 12 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन रूद्रपुर स्थित जिला न्यायालय के साथ-साथ वाह्य…
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र बनाने पर जोर : मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि संस्थान के समग्र विकास के लिए पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक शिक्षा और शोध को भी प्रभावी रूप से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऋषिकुल के विकास में आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित जैसे विषयों को विशेष प्राथमिकता दी जाए तथा इन क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शैक्षणिक, शोध एवं अध्ययन की सुविधाएं विकसित की जाएं। मुख्यमंत्री ने…
राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय बैंक हड़ताल का काशीपुर में भी असर
काशीपुर। राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय बैंक हड़ताल का काशीपुर में व्यापक असर देखने को मिला। विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने महाराणा प्रताप चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए और सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। सभा का संचालन सहायक महामंत्री कामरेड स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने किया। अध्यक्षता उपाध्यक्ष कामरेड ललित कुमार तिवारी व कामरेड सतपाल शर्मा ने की। संयोजक उपमंत्री अर्पित सिंह रहे। संगठन मंत्री रोबिन कुमार, गिरीश पोखरियाल व मंत्री मयंक राणा ने हड़ताल को सफल…
कला मंदिर में जागृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा, विद्यालय प्रांगण में हुआ सम्मान समारोह
काशीपुर। मानपुर रोड स्थित कला मंदिर में 30 एवं 31 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जागृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों अनाया और दिव्यांशु को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं, कला मंदिर की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भी जागृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में…
महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या का आरोप, शव घर के बाहर छोड़कर फरार हुआ आरोपी
काशीपुर। महुआखेड़ा गंज के वार्ड नंबर तीन स्थित मढैया देवी क्षेत्र में गुरुवार को 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की हत्या पड़ोस के एक घर में किए जाने की बात सामने आ रही है, जहां घटना के समय महिलाएं मौजूद थीं। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती के शव को उसके घर के बाहर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप…
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर उधमसिंह नगर में जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य और नशे से बचाव पर दिया जोर
रुद्रपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर 10 सितंबर 2026 को उधमसिंह नगर जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रुद्रपुर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या रोकथाम को लेकर शपथ ली। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी…
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नितिन नवीन द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नितिन नवीन द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक की गिरफ्रतारी के विरोध में गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।इस दौरान जिला अध्यक्ष सारिम सैफी ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक की…
