हरिद्वार। कांवड़ मेले के चौथे दिन धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। रविवार को करीब 31 लाख 50 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 76 लाख 85 हजार से अधिक श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। रविवार तड़के से ही हर की पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। देर रात…
Year: 2026
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, दस्तावेजों में कमी मिलने पर मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिस
देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दूसरे चरण के तहत निर्वाचन विभाग ने दस्तावेजों एवं मतदाता विवरण में कमी पाए जाने पर संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से घर-घर जाकर नोटिस वितरित किए जा रहे हैं। जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें निर्धारित तिथि पर अपने मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) अथवा नामित…
उत्तराखंड पीसीएस अधिकारियों की वरिष्ठता विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रमोटी अधिकारियों को मिला नियमित नियुक्ति और वरिष्ठता का लाभ
नैनीताल। उत्तराखंड के पीसीएस अधिकारियों के बीच वर्षों से चल रहा वरिष्ठता विवाद अब समाप्त होने की ओर बढ़ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में प्रदेश सरकार और सीधी भर्ती से नियुक्त पीसीएस अधिकारियों द्वारा दायर विशेष अपीलों को खारिज करते हुए पदोन्नति (प्रमोशन) के माध्यम से नियुक्त अधिकारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रमोटी अधिकारियों को 1 अक्टूबर 2007 से नियमित नियुक्ति और वरिष्ठता का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार को निर्देश…
कार्बेट में बिछड़े दो माह के हाथी के शावक को वन विभाग ने सुरक्षित उसके झुंड से मिलाया
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में अपने झुंड से बिछड़ गए करीब दो माह के हाथी के शावक को आखिरकार वन विभाग ने सुरक्षित उसके परिवार से मिलाने में सफलता हासिल कर ली। यह शावक सोमवार को झिरना वन क्षेत्र में अकेला घूमता हुआ मिला था। शावक के अकेले मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गई और उसकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी शुरू की गई। वन कर्मी पूरे दिन ग्रासलैंड क्षेत्र में उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रहे…
उत्तराखंड में MSME उद्योगों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, 4000 एकड़ औद्योगिक भूमि पर स्थापित होंगी नई इकाइयां
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून में करीब 4000 एकड़ औद्योगिक भूमि उपलब्ध कराएगी। उद्योग विभाग ने प्रदेश की 96,410 MSME इकाइयों को उत्पादन और निर्यात से जोड़ने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत नई इकाइयों को भूमि आवंटन, आधारभूत सुविधाएं, वित्तीय सहायता और आवश्यक अनुमतियां समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार ने अगले दो वर्षों में एक लाख नए रोजगार सृजित करने और 50 हजार करोड़ रुपये के…
दायित्वधारियों को मिलेगी संगठनात्मक जिम्मेदारी, सीएम धामी बोले— सरकार और जनता के बीच बनें मजबूत सेतु
देहरादून। उत्तराखंड में विभिन्न बोर्डों एवं निगमों में नियुक्त दायित्वधारियों को आगामी चुनावों के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। सभी दायित्वधारियों को एक-एक संगठनात्मक मंडल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच सेतु की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय योगदान देना चाहिए।रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने दायित्वधारियों के साथ संवाद कर राज्य के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर…
सूर्या फाउंडेशन ने किसानों की आय बढ़ाने को लेकर विशेष बागवानी विस्तार कार्यक्रम चलाया
काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन नेकिसानों की आय बढ़ाने और नवाचार के साथ-साथ बागवानी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष बागवानी विस्तार कार्यक्रम चलाया है। इस पहल के तहत क्षेत्र के 9 किसानों को बागवानी गतिविधियों से जोड़ा गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के खेतों में पपीता, नींबू, अमरूद और केला सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण कराया जा रहा है।सूर्या फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास से प्रेरित होकर क्षेत्र के तीन अन्य किसानों ने भी अपने स्तर पर फलदार पौधे लगाए हैं जो क्षेत्र में बागवानी के प्रति बढ़ती…
अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर एक बार फिर चलाया पुलिस ने सत्यापन अभियान
काशीपुर। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर नकेल कसने को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काशीपुर पुलिस ने कटोराताल और बांसफोड़ान चौकी क्षेत्रें में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध लोगों का गहन सत्यापन किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्रधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान में बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रऽने वाले चार मकान मालिकों के खिलाफ उत्तराखड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत 10-10 हजार रुपये के चालान…
कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में देहरादून की उन्नति शर्मा ने जीता कांस्य पदक, उत्तराखंड का बढ़ाया मान
देहरादून। उत्तराखंड की बेटी उन्नति शर्मा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।उन्नति शर्मा की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड, विशेषकर देहरादून में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने भी उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण…
सीएम धामी ने 227 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए लगभग 227 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन स्वीकृतियों में सबसे बड़ा हिस्सा कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में गंगा तट पर घाटों और आस्था पथ के निर्माण के लिए मंजूर किया गया है।मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निकायों एवं उपक्रमों के सिविल तथा पारिवारिक पेंशनरों को भी राहत देते हुए एक जनवरी 2026 से महंगाई राहत (डीआर) बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।स्वीकृत…
