शरारती तत्व पर फ्लेक्सी फाड़ने का लगाया आरोप

काशीपुर। पुलिस को शिकायती पत्र देकर आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी एवं अहरपुरा वार्ड निवासी अमंतपाल अम्बेडकर ने अपनी फ्रलैक्सी फाड़ने और सोशल मीडिया पर गाली-गलौज व अभद्र टिप्पणियां कर उनकी सामाजिक छवि खराब करने का आरोप लगाया है। शिकायत में अमंतपाल अम्बेडकर ने बताया कि कुछ अज्ञात एवं संबंधित व्यक्तियों ने जानबूझकर उनकी फ्रलैक्सी फाड़ दी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। उनका आरोप है कि इन गतिविधियों के जरिए उनकी मान-प्रतिष्ठा को…

एसटीएफ और साइबर क्राइम कुमाऊं यूनिट ने अवैध टेलीकॉम नेटवर्क का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। एसटीएफ और साइबर क्राइम कुमाऊं यूनिट ने दूरसंचार विभाग (डॉट) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध टेलीकॉम नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्रतार किया है। शुरुआती जांच में महज 21 दिनों के भीतर 45,453 आउटगोइंग कॉल किए जाने का खुलासा हुआ है।एसटीएफ ने इस मामले में नईमुद्दीन निवासी मनकुआ मकसूदपुर, थाना डिलारी, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्रतार किया है। जांच में सामने आया कि काशीपुर में एनएच इंटरप्राइजेज नामक फर्म की आड़ में यह नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। आरोपी एसआईपी (सेशन इनिशिएशन प्रोटोकॉल) कनेक्शन…

उत्तराखंड में चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले की तैयारी, गृह जिले में तैनाती पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों के तबादले को लेकर अपनी निर्धारित नीति लागू करने के निर्देश दिए हैं। पत्र के अनुसार, प्रदेश की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 28 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है। चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव कार्य से सीधे जुड़े किसी भी अधिकारी को उसके गृह जिले में तैनात नहीं रहने दिया जाएगा। इसके साथ ही लंबे समय से एक ही स्थान या राजस्व जिले…

मौसम अलर्ट पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री **पुष्कर सिंह धामी** ने शासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सभी जनपदों में आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखी जाएं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 30 अक्टूबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल,…

लेखक गांव में अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के पांचवें दिन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

थानो। थानो स्थित लेखक गांव में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के पांचवें दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री **पुष्कर सिंह धामी** और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा शामिल हुए। दोनों अतिथियों के महोत्सव में पहुंचने से आयोजन की गरिमा और महत्व बढ़ा। लेखक गांव में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में साहित्य, संस्कृति और विचारों के आदान-प्रदान को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पांचवें दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की उपस्थिति आयोजन के लिए विशेष रही। लेखक गांव में देश-विदेश के साहित्यकारों, लेखकों और कला-संस्कृति…

न्यायिक अधिकारी रितेश कुमार श्रीवास्तव का उत्तराखंड हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार पद पर स्थानांतरण होने पर बार ने किया विदाई समारोह आयोजित

काशीपुर। न्यायालय में पॉक्सो न्यायाधीश के पद पर तैनात न्यायिक अधिकारी रितेश कुमार श्रीवास्तव का उत्तराखंड हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार पद पर स्थानांतरण होने पर काशीपुर बार एसोसिएशन की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरजेश खुल्वे ने की, जबकि संचालन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारी रितेश कुमार श्रीवास्तव के कार्यकाल को…

कुंडेश्वरी क्षेत्र में सरपट दौड़ रहे डंपरों से कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

काशीपुर। कुंडेश्वरी स्थित शहीद चौक पर देर रात एक डंपर की टक्कर से बजरी से भरा दूसरा डंपर दुकान के सामने पलट गया। हादसा रात 12 बजे के बाद का बताया जा रहा है। गनीमत रही कि जिस दुकान के सामने डंपर पलटा, वह बंद थी। ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। पता चला है कि, देर रात शहीद चौक पर दो डंपरों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बजरी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर दुकान के सामने पलट गया। हादसे के बाद…

अवैध असलहा व कारतूसों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

काशीपुर। आईटीआई पुलिस टीम ने अवैध असलहा व कारतूसों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, साथ ही स्कॉर्पियो को भी सीज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर अवैध असलहों की धर पकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में गश्त करती पुलिस को एक स्कार्पियो में सवार दो व्यक्तियों द्वारा आकर बताया कि उनका एक काले रंग की स्कॉर्पियो के साथ टक्कर हो गई थी जिस पर स्कॉर्पियो चालक काफी गुस्से में आगबबूला होकर आमादा…

बाबा खाटू श्याम जी के संकीर्तन महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

काशीपुर। गोपीपुरा की पांडे कॉलोनी में आयोजित बाबा खाटू श्याम जी के संकीर्तन महोत्सव में भक्ति के साथ सनातन संस्कृति और संस्कारों का संदेश गूंजा। कार्यक्रम में उर्वशी दत्त बाली ने बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धर्म-कर्म से जोड़ने का आहवान करते हुए कहा कि माथे पर लगा तिलक केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सनातन की शान और पहचान है। उन्होंने महिलाओं और अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से तिलक लगाकर स्कूल भेजने की अपील की। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उर्वशी दत्त बाली ने कहा कि…

कांग्रेस की एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

काशीपुर। वोट बचाओ_ देश बचाओ अभियान के अंतर्गत आज महानगर जिला कांग्रेस कमेटी काशीपुर की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारी बैठक कर रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय गौड सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक दीपक राठौर की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ_ देश बचाओ अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की…