देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से मीना शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस व पूर्व चेयरमैन, रुद्रपुर नगर पालिका), दर्शन लाल आर्य (पूर्व विधायक प्रत्याशी 2022, घनसाली) और लक्ष्मी राणा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग व 2017 कांग्रेस प्रत्याशी) शामिल हैं।इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी,…
Year: 2026
बड़कोट में सीएम धामी के दौरे के दौरान बदला मौसम, बारिश और ओलावृष्टि के बीच कार्यक्रम में पहुंचे
बड़कोट। यमुना घाटी क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रमण के दौरान मौसम ने अचानक करवट ले ली। क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई, जिससे कुछ समय के लिए गतिविधियां प्रभावित हुईं।हालांकि, प्रतिकूल मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगाणगांव पहुंचे और वहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। खराब मौसम…
भीषण गर्मी के बीच स्कूल टाइमिंग में बदलाव, अब दोपहर 1 बजे तक ही होंगे संचालित
देहरादून। राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए स्कूलों की समयसारिणी में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। संशोधित व्यवस्था के अनुसार अब विद्यालयों की छुट्टी का समय घटाकर दोपहर 2:05 बजे से पहले ही कर दिया गया है और स्कूल अब दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे।जानकारी के अनुसार, इस मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ लंबे समय से दबाव बना रहा था। शिक्षकों का कहना था कि भीषण गर्मी के कारण लंबे समय तक स्कूल संचालन से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों दोनों को परेशानी…
गन्ना पेराई सत्र 2026-27 के लिए सर्वेक्षण नीति जारी, 11 मई से शुरू होगा सर्वे कार्य
देहरादून। पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी कर दी गई है, जिसके तहत राज्य में सर्वेक्षण कार्य 11 मई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में गन्ना विकास एवं सलाहकार समिति के सह-अध्यक्ष मंजीत सिंह ने 2 मई को आयुक्त कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए। त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ने कहा कि प्रत्येक…
बीएड में 50% से कम अंक वाले 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, हाई कोर्ट के फैसले के बाद कार्रवाई
रुद्रप्रयाग। बीएड में निर्धारित 50 प्रतिशत से कम अंक होने के बावजूद प्राथमिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों पर आखिरकार कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड हाई कोर्ट के अंतिम फैसले के बाद जनपद में तैनात 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।यह मामला वर्ष 2019-20 की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। उस समय कुछ अभ्यर्थियों, जिनके बीएड में 50 प्रतिशत से कम अंक थे, ने नियुक्ति प्रक्रिया के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर की थी। प्रारंभिक चरण में न्यायालय से राहत मिलने के बाद…
नगर क्षेत्र के दो ठेकेदारों ने लगाया एक समाजसेवी पर काम का भुगतान न करने का आरोप
काशीपुर। नगर क्षेत्र के दो ठेकेदारों ने क्षेत्र के एक चर्चित समाजसेवी पर काम का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सरवरखेड़ा निवासी शफीक और जहूर ने काशीपुर कोतवाल प्रभारी हरेंद्र चौधरी को तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ब्लड बैंक निर्माण का कार्य उन्होंने एक स्थानीय समाजसेवी के लिए किया था। बताया कि इस कार्य के लिए 21 लाख रुपये का एग्रीमेंट हुआ था, जबकि करीब चार…
जर्जर विद्युत पोल स्थानीय लोगों के लिए बड़ी चिंता का कारण बना
काशीपुर। नगर के जीजीआईसी कॉलेज के समीप लगा एक जर्जर विद्युत पोल स्थानीय लोगों के लिए बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है। राहागीरो ने बताया है कि लंबे समय से यह विद्युत पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा है और कभी भी गिर सकता है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों के अनुसार उक्त मार्ग पर दिनभर भारी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। आसपास विद्यालय, दुकानें एवं आवासीय क्षेत्र होने के कारण छात्राओं, राहगीरों और वाहन चालकों को…
लोग फिर से होने लगे लोग मिट्टी के बर्तनों की ओर आकर्षित
काशीपुर। जैसे-जैसे गर्मी गर्मी अपने शबाब पर पहुंचने लगी है वैसे-वैसे नगर क्षेत्र के लोगों में मिट्टी के घड़े समेत बर्तनों की खरीद में भी तेजी आई है। बाजार में जगह-जगह मिट्टी के बर्तन बिकने लगे हैं। मिट्टी के घड़ों के अलावा, फिल्टर और वाटर बोतल भी मिट्टी की आ गई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मिट्टी के बर्तनों में भोजन की पौष्टिकता बनी रहती है। इसमें बनाया खाना खाने से कैंसर, अल्सर रोग तो दूर रहते हैं हीं खट्टी डकार से भी निजात मिलती है। नगर क्षेत्र में जगह-जगह मिट्टी…
पांच लोगों ने लगाया व्यक्ति पर लाखो रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप
काशीपुर। एक व्यक्ति पर पांच लोगों ने अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखो रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने करीब 15 लोगों से 78-46 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। आर्य नगर निवासी गौरव अरोरा पुत्र जयप्रकाश अरोरा ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उनके साथी भूप सिंह निवासी ग्राम बघेलेवाला और विनोद अरोरा निवासी टांडा उज्जैन की वर्ष 2023 में खड़कपुर देवीपुरा स्थित शुगर फैक्टरी…
घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ
काशीपुर। एक बार फिर अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।न्यू आवास विकास निवासी अंकुश कुमार सिंह पुत्र मंगत सिंह ने टांडा चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बाइक सं- यूके18एफ-9272 घर के बाहर खड़ी थी। अज्ञात चोर 27 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे उक्त बाइक को चोरी कर ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है।
