पुलिस ने अलग-अलग स्थानो से महिला समेत पांच शराब तस्करों को शराब समेत किया गिरफ्तार

काशीपुर। अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस ने पांच अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 115 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने चार पुरुषों और एक महिला को गिरफ्रतार कर सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर 24 अक्टूबर को चलाए गए अभियान के दौरान हरजीत सिंह निवासी छोटी बरखेड़ी से 12 लीटर, सोमवीर निवासी महुआखेड़ा गंज से 11 लीटर, शमशेर सिंह…

आईएमए ने फिल्म ‘सूर्या-अंत से आरंभ तक’ की प्रचार सामग्री में चिकित्सा पेशेवरों को खलनायक के रूप में प्रस्तुत किए जाने को लेकर कड़ी नाराजगी

काशीपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) काशीपुर शाखा ने फिल्म ‘सूर्या-अंत से आरंभ तक’ की प्रचार सामग्री में चिकित्सा पेशेवरों को कथित तौर पर खलनायक के रूप में प्रस्तुत किए जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। प्रेस वार्ता के दौरान आईएमए ने फिल्म को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हुए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मामले में हस्तक्षेप करने और चिकित्सा पेशेवरों व मरीजों के हित में फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।आईएमए काशीपुर शाखा के अध्यक्ष डा- पीके दीक्षित ने कहा…

अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्रतार

काशीपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 315 बोर के अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को मुकंदपुर क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुरु कृपा स्टोन क्रेशर की ओर जाने वाली सड़क से अफजल (27) पुत्र अमजद निवासी ग्राम परमानंदपुर को गिरफ्रतार किया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर…

विधायक चीमा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की दो टाइल मार्गों का किया शिलान्यास

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामनगर में लगभग 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो टाइल मार्गों का शिलान्यास किया। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों से लेकर शहरों तक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य…

सूर्या रोशनी में कर्मचारियों और उनके परिवारों का भव्य कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

काशीपुर। काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी के प्लांट परिसर में कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की प्रतिभा, रचनात्मकता और पाक कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कर्मचारियों के परिवारों की 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी पाक कला दिखाने के साथ-साथ सूर्या रोशनी के घरेलू उत्पादों की उपयोगिता प्रदर्शित करने का अवसर भी मिला। सूर्या रोशनी के घरेलू उत्पादों का उपयोग कर तैयार किए स्वादिष्ट…

रसोई में महापौर दीपक बाली ने खुद परोसा खाटू श्याम भक्तों को प्रसाद

काशीपुर । बीती रात ग्राम फिरोजपुर के अंबेडकर पार्क में ‘हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा ‘की भजन कीर्तन संध्या में ग्रामीण क्षेत्र के हजारों स्त्री पुरुष शामिल हुए और खाटू श्याम जी के शानदार भजनों पर थिरकते हुए इस इस कीर्तन संध्या का पूरा आनंद लिया। कीर्तन संध्या में गुजरात के प्रसिद्ध डांडिया नृत्य पर महिलाओं ने ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा के साथ मिलकर डांडिया नृत्य किया। इस कार्यक्रम के संयोजक महापौर दीपक बाली रहे जिनका कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्र की ग्रामीण जनता ने पूरी गर्म जोशी के साथ…

महापौर दीपक बाली ने फिर किया 6 सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी, युवा हृदय सम्राट एवं विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काशीपुर की जनता को बेहतर सड़क सुविधाएँ उपलब्ध कराने एवं नगर निगम क्षेत्र में सभी सड़कों के निर्माण के संकल्प के तहत महापौर दीपक बाली ने सड़क निर्माण की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए वार्ड संख्या 13, टांडा उज्जैन पश्चिमी में 26 लाख 39 हजार की लागत से और वार्ड संख्या 11 फसियापुरा में 55 लाख 57 हजार की लागत से बनने वाली तीन-तीन सड़कों का शिलान्यास किया। सड़कों…

धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर, खिलाड़ियों को मुफ्त सफर की सौगात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में युवाओं, खिलाड़ियों, पर्यटन और प्रदेश की वित्तीय जरूरतों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दौरान लगभग 7,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट लाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। कैबिनेट के फैसलों में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने, जिला स्तर पर खेल प्रशिक्षण व्यवस्था मजबूत करने और उत्तराखंड में साहसिक…

ग्राम पंचायत पच्चावाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

काशीपुर। ग्राम पंचायत पच्चावाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने किया। शिविर में जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड पंजीकरण और मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई। शिविर में अनेक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि उनका प्रयास है कि काशीपुर का हर नागरिक स्वस्थ रहे और उसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। जनसेवा का वास्तविक अर्थ जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना…

कांग्रेस की न्याय यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के उद्देश्य से निकाली जा रही वोट बचाओ–देश बचाओ’ न्याय यात्रा आज दूसरे दिन काशीपुर पहुंची जिसका समापन जसपुर में हुआ। यात्रा में अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कथित वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। कांग्रेस द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने क़ो मिला, न्याय यात्रा के दौरान…