कांग्रेस की न्याय यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के उद्देश्य से निकाली जा रही वोट बचाओ–देश बचाओ’ न्याय यात्रा आज दूसरे दिन काशीपुर पहुंची जिसका समापन जसपुर में हुआ। यात्रा में अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कथित वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। कांग्रेस द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने क़ो मिला, न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर हमला बोला.. अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कथित वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी, इस न्याय यात्रा में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, राष्ट्रीय महासचिव महिला कांग्रेस शिल्पी अरोरा, प्रदेश मंत्री गणेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, अनुपम शर्मा, अलका पाल, जितेंद्र सरस्वती, मुशर्रफ हुसैन सहित कई बड़े नेता शामिल हुए, उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब सरकार गूंगी, बहरी और तानाशाह हो जाती है, तो जनता को न्याय के लिए सड़कों पर उतरना पड़ता है.. अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि अंकिता आज सिर्फ उत्तराखंड की नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटी है.. उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता के माता-पिता आज भी न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार जवाबदेही से बच रही है.. उन्होंने मामले में सीबीआई जांच और हाईकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में जांच की मांग दोहराई.. साथ ही मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए.. वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने भी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए.. उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय और जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रखेगी, खटीमा विधायक भुवन चंद कापड़ी ने भी महंगाई, बेरोजगारी और राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा, उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस जनता के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी, उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई, कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि न्याय यात्रा में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब प्रदेश में परिवर्तन का संकेत है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment