काशीपुर। ग्राम पंचायत पच्चावाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने किया। शिविर में जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड पंजीकरण और मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई। शिविर में अनेक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि उनका प्रयास है कि काशीपुर का हर नागरिक स्वस्थ रहे और उसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। जनसेवा का वास्तविक अर्थ जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए श्रीमती उर्वशी बाली, डी- बाली फाउंडेशन और संजीवनी हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार जताया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, ग्राम प्रधान पिंकी देवी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, मलकीत सिंह, तरसेम सिंह, डॉ- आलम, डॉ- खालिद अंसारी, सुरेश यादव और विनोद प्रकाश चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
