काशीपुर। नगर निगम की ओर से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड नंबर-4 में स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया गया। हरिशंकर मंदिर, महादेव नहर के पास शाम चार बजे आयोजित चौपाल में सैकड़ों महिला-पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्रवासी स्वच्छता के प्रति जागरूक नजर आए।महापौर दीपक बाली ने क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर स्वच्छता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना संभव नहीं है। नागरिक नगर निगम के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं और अपने वार्ड को साफ-सुथरा रऽने की सामूहिक जिम्मेदारी निभाएं।महापौर ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि वह चेहरा देऽकर सड़क नहीं बनाते, बल्कि पूरे नगर निगम क्षेत्र को गîक्कामुक्त बनाने और हर क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं।कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री रजत सिद्धू मुख्य अतिथि, भाजपा जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक तरुण वर्मा और आवास विकास मंडल महामंत्री दिनेश सिंह नेगी विशिष्ट अतिथि रहे। वार्ड-4 की पार्षद सीमा सागर ने चौपाल का संयोजन किया। नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम ने ऽेल-ऽेल में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया और स्वच्छ काशीपुर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, एसआई गणेश ध्यानी, श्याम सिंह, दीपक गोस्वामी, अरविंद शर्मा, रामगोपाल, हीरा बल्लभ तिवारी, हरप्रीत सिंह, संजय कुमार, धर्म सिंह, जगबीर सिंह, मधुबाला देवी, सुधा मिश्रा, डिंपल कांबोज, बीना शर्मा, सुरेश यादव, कामिनी देवी, गीता देवी, पल्लवी देवी और कृष्णानंद कापड़ी सहित नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम से भाव्या पांडे, अजय, राफिया, युक्ता, शुभम, हिमांशी और सुधाकर अग्रवाल मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
