अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्रतार

काशीपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 315 बोर के अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को मुकंदपुर क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुरु कृपा स्टोन क्रेशर की ओर जाने वाली सड़क से अफजल (27) पुत्र अमजद निवासी ग्राम परमानंदपुर को गिरफ्रतार किया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन और कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment