काशीपुर। नगर निगम की ओर से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड नंबर-4 में स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया गया। हरिशंकर मंदिर, महादेव नहर के पास शाम चार बजे आयोजित चौपाल में सैकड़ों महिला-पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्रवासी स्वच्छता के प्रति जागरूक नजर आए।महापौर दीपक बाली ने क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर स्वच्छता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना संभव नहीं है।…
Year: 2026
आबकारी विभाग का कार्य कर रही स्थानीय पुलिस, कई लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर तोड़ी भाटिया
काशीपुर। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 210 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने करीब 6000 लीटर लहन नष्ट कर चार भट्टियां ध्वस्त कीं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्रतार किया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम रमपुरा में की गई। यहां पुलिस टीम को देखकर भट्टी संचालक सुरेन्द्र सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी रमपुरा फरार हो गया। मौके से करीब 100 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने करीब 3000 लीटर लहन नष्ट…
26 अक्टूबर को मनाया जाएगा भगवान वाल्मीकि का प्रकट दिवस, तैयारी शुरू
काशीपुर। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह समिति की ओर से 51वां प्रकट दिवस एवं वर्षगांठ समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। समिति अध्यक्ष अजय कुमार सौदा (बन्नू) ने प्रेस वार्ता में बताया कि 26 अक्टूबर को शाम सात बजे वाल्मीकि सभा भवन में पूजा-अर्चना, सत्संग एवं जागरण होगा। वहीं, 30 अक्टूबर को दोपहर दो बजे नगर के प्रमुख मार्गों से भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्र निकाली जाएगी, जिसमें धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण के माध्यम से समाज को सत्य, धर्म,…
अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 18-30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्रतार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। पुलिस की टीम बांसफोड़ान क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अंसार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान के पास से फरमान उर्फ रंगीली (28), निवासी मधुबन नगर को गिरफ्रतार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक…
युवाओं की मेहनत और नवाचार से 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री धामी, यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में 4,795 विद्यार्थियों को मिली उपाधि*
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से मेहनत, विनम्रता और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार पर निर्भर है। देहरादून के बिधौली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) के 24वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि उपाधि प्राप्त करना विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है, जहां उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी योग्यता साबित करनी होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047…
मुख्यमंत्री धामी की पहल से दलेर मेहंदी विवाद सुलझाने की कोशिश, मीका सिंह से फोन पर की बातचीत, बोले- उत्तराखंड में सभी कलाकारों का हृदय से स्वागत
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मशहूर गायक दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद को समाप्त करने की दिशा में पहल करते हुए गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत की। मुख्यमंत्री की इस पहल का मीका सिंह ने स्वागत किया और सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी को आपसी संवाद, सौहार्द और परस्पर सम्मान के माध्यम से दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील
देहरादून।उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बीआर आंबेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वॉकथॉन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और स्वस्थ एवं सशक्त उत्तराखंड के…
मुख्यमंत्री धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील
देहरादून।** उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बीआर आंबेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वॉकथॉन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और स्वस्थ एवं सशक्त उत्तराखंड…
नगर निगम क्षेत्र की सड़कों का शिलान्यास के साथ लोकार्पण भी शुरू
काशीपुर। नगर क्षेत्र की सड़कों के शिलान्यास के साथ-साथ बन चुकी सड़कों का अब महापौर द्वारा लोकार्पण करना शुरू भी शुरू कर दिया है। उन्होंने एक ही दिन में वार्ड नंबर 3 में 4 सड़कों का शिलान्यास और एक सड़क का लोकार्पण किया। विकास कार्यों की सौगात लेकर वार्ड वासियों के बीच पहुंचे महापौर दीपक बाली का स्त्री एवं पुरुषों ने जोरदार स्वागत किया और उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि वास्तव में महापौर जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र की सड़कों…
संत राजिन्दर सिंह महाराज के आगमन पर हजारों श्रद्धालुओं ने किये दर्शन
काशीपुर। संत राजिन्दर सिंह महाराज नौ साल बाद काशीपुर पहुंचे। बीती रात गढ़ीनेकी रोड पर कुंडा चौराहे के निकट स्थित कृपाल आश्रम में उनके आगमन पर हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सत्संग समागम में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत पहुंची। महाराज जी ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उन्हें दर्शन दिए, जिससे संगत में उत्साह का माहौल रहा।आज संत राजिन्दर सिंह महाराज आध्यात्मिक प्रवचन दिए। इसमें वे प्रेम, आपसी भाईचारे और मन की शांति प्राप्त करने के मार्ग…
