संत राजिन्दर सिंह महाराज के आगमन पर हजारों श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

काशीपुर। संत राजिन्दर सिंह महाराज नौ साल बाद काशीपुर पहुंचे। बीती रात गढ़ीनेकी रोड पर कुंडा चौराहे के निकट स्थित कृपाल आश्रम में उनके आगमन पर हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सत्संग समागम में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत पहुंची। महाराज जी ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उन्हें दर्शन दिए, जिससे संगत में उत्साह का माहौल रहा।आज संत राजिन्दर सिंह महाराज आध्यात्मिक प्रवचन दिए। इसमें वे प्रेम, आपसी भाईचारे और मन की शांति प्राप्त करने के मार्ग पर प्रकाश डाला। सत्संग के बाद आध्यात्मिक दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिज्ञासुओं को प्रभु की ज्योति एवं श्रुति का निजानुभव प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, संदीप सहगल, मिशन के स्थानीय अध्यक्ष परमजीत सिंह, सचिव रंजीत सिंह, जसपाल सिंह और सिमरनजीत सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment