काशीपुर। नगर क्षेत्र की सड़कों के शिलान्यास के साथ-साथ बन चुकी सड़कों का अब महापौर द्वारा लोकार्पण करना शुरू भी शुरू कर दिया है। उन्होंने एक ही दिन में वार्ड नंबर 3 में 4 सड़कों का शिलान्यास और एक सड़क का लोकार्पण किया। विकास कार्यों की सौगात लेकर वार्ड वासियों के बीच पहुंचे महापौर दीपक बाली का स्त्री एवं पुरुषों ने जोरदार स्वागत किया और उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि वास्तव में महापौर जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र की सड़कों…
Day: October 23, 2026
संत राजिन्दर सिंह महाराज के आगमन पर हजारों श्रद्धालुओं ने किये दर्शन
काशीपुर। संत राजिन्दर सिंह महाराज नौ साल बाद काशीपुर पहुंचे। बीती रात गढ़ीनेकी रोड पर कुंडा चौराहे के निकट स्थित कृपाल आश्रम में उनके आगमन पर हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सत्संग समागम में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत पहुंची। महाराज जी ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उन्हें दर्शन दिए, जिससे संगत में उत्साह का माहौल रहा।आज संत राजिन्दर सिंह महाराज आध्यात्मिक प्रवचन दिए। इसमें वे प्रेम, आपसी भाईचारे और मन की शांति प्राप्त करने के मार्ग…
तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज रोडवेज कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
काशीपुर। तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी आज कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। रोडवेज स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने समान काम-समान वेतन समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई। यूनियन के शाखा अध्यक्ष उमेश चौधरी ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है, जबकि एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। कर्मचारियों की मांग है कि वेतन का भुगतान समय पर किया जाए, ताकि उन्हें…
श्रीराम शोभा यात्रा का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
काशीपुर। श्रीराम शोभा यात्रा का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर श्रीराम राजगद्दी शोभा यात्रा के आगमन पर जोरदार पुष्पांजलि कर स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हम सब के आदर्श हैं, अगर मनुष्य श्रीराम के आदर्शों को जीवन में…
विकास कार्यों के साथ-साथ खेल के मैदान में भी महापौर ने मारा चौका
काशीपुर। जब पहली ही गेंद पर महापौर दीपक बाली ने चौका जड दिया तो देखने वाले सैकड़ो युवा झूम उठे। जी हां महापौर दीपक बाली राजनीतिक पिच पर ही विकास के चौके छक्के नहीं मारते बल्कि खेल के मैदान में भी वह चौके छक्के लगाने से नहीं चूकते। जिस पिच पर आज उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका मारा उस पिच पर वह पूर्व में भी चौके और छक्के मारते रहे हैं। जी हां मौका था स्थानीय कर्बला मैदान पर हो रही क्रिकेट मैच श्रृंखला के उद्घाटन का। जब महापौर…
