काशीपुर। महिला हेल्पलाइन टीम ने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग नौकरी दिलाने, पार्ट टाइम काम से कमाई का झांसा देने, निवेश में अधिक मुनाफे का लालच देने और फर्जी भर्ती के नाम पर लोगों से रकम ऐंठ रहे हैं। विद्यार्थियों को ऐसे फर्जी संदेशों, कॉल, लिंक और ऑनलाइन ऑफर से सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य निजी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराधों से जुड़े सवाल भी पूछे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
