पॉलिटेक्निक प्रवक्ता के 527 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने याचिका निस्तारित की

नैनीताल। उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता के 527 पदों पर नियुक्ति का रास्ता अब साफ हो गया है। नैनीताल हाई कोर्ट ने प्रवक्ता पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता को चुनौती देने वाली याचिका को निस्तारित कर दिया है। सरकार की ओर से कोर्ट को नियमों में किए गए संशोधन की जानकारी दिए जाने के बाद यह निर्णय आया। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने गढ़वाल निवासी अभ्यर्थी मधुसूदन पैन्युली एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले का निस्तारण किया।…

पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया

काशीपुर। महिला हेल्पलाइन टीम ने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग नौकरी दिलाने, पार्ट टाइम काम से कमाई का झांसा देने, निवेश में अधिक मुनाफे का लालच देने और फर्जी भर्ती के नाम पर लोगों से रकम ऐंठ रहे हैं। विद्यार्थियों को ऐसे फर्जी संदेशों, कॉल, लिंक और ऑनलाइन ऑफर से सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि किसी…

कार की चपेट में आकर मासूम छात्र की दर्दनाक मौत

काशीपुर। आज सुबह स्कूल बस का इंतजार कर रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्रतार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान छाया पुत्री संजय, निवासी ग्राम नंदरामपुर, थाना आईटीआई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छाया नर्सरी कक्षा की छात्र थी और रोज की तरह सुबह घर के पास सड़क किनारे स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाजपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्रतार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर…

नगर निगम सैनिक मिलन केंद्र के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराएगा

काशीपुर। काशीपुर महापौर ने कहा है कि पूर्व सैनिकों की मांग को देखते हुए काशीपुर नगर निगम सैनिक मिलन केंद्र के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराएगा।साथ ही उन्होंने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को पत्र भेजकर सैनिक मिलन केंद्र बनाए जाने हेतु 2 करोड रुपए की धनराशि उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व सैनिक एकता समिति ने बीते माह 10 सितंबर को महापौर दीपक बाली को दिए गए पत्र में मांग की है कि काशीपुर क्षेत्र उत्तराखड का महत्वपूर्ण सैनिक बाहुल्य क्षेत्र…

कांग्रेस की जन संवाद यात्रा से अन्य दलों के हौसले पस्त: चौहान

काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा जसपुर से हल्द्वानी तक निकाली गई जनसंवाद यात्रा भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी। ये कहना है उत्तराखड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव अरुण चौहान का। जसपुर से हल्द्वानी तक साये की तरह पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत के साथ रहे अरुण चौहान ने कहा कि जनसंवाद यात्र में जिस तरह का जनसैलाब उमड़ा, वह ये बताने को काफी है कि हरीश रावत की दूरदर्शी सोच से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर कांग्रेस फिर से सत्तारूढ़ होने की…

आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम में लाभार्थियों ने किए अनुभव साझा

काशीपुर। नगर के आंगनबाड़ी केंद्र पर मातृ वंदना एवं आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और किशोरी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि राधा चौहान समेत अन्य अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। किशोरी बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।कार्यक्रम में चार गर्भवती महिलाएं, सात बच्चे, तीन धात्री महिलाएं तथा तीन से छह वर्ष आयु के बच्चों की चार माताएं शामिल हुईं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते…

धान क्रय केंद्रों पर तौल शुरू न होने पर कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

काशीपुर। धान खरीद सत्र शुरू होने के बावजूद सरकारी क्रय केंद्रों पर तौल शुरू न होने पर महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कई केंद्रों पर अभी तक कांटे और पोर्टल की व्यवस्था नहीं हुई है, जिससे किसान खुले बाजार में कम दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। अलका पाल ने 25 प्रतिशत तक नमी वाले धान की खरीद, किसानों की पंजीकरण के लिए अनिवार्य उपस्थिति समाप्त करने और प्रति हेक्टेयर 65 क्विंटल खरीद सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने राइस मिलर्स…

दर्जा राज्य मंत्री बनने पर डॉ यूनुस चौधरी का जगह-जगह हो रहा स्वागत

काशीपुर। राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त डॉ- यूनुस चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। मुरादाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पूर्व उप प्रधान जिशान पधान के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे। लोगों ने डॉ- चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान डॉ- यूनुस चौधरी ने अल्पसंख्यक हुनर परिषद की भूमिका, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, महिलाओं के कौशल विकास…