दर्जा राज्य मंत्री बनने पर डॉ यूनुस चौधरी का जगह-जगह हो रहा स्वागत

काशीपुर। राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त डॉ- यूनुस चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। मुरादाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पूर्व उप प्रधान जिशान पधान के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे। लोगों ने डॉ- चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान डॉ- यूनुस चौधरी ने अल्पसंख्यक हुनर परिषद की भूमिका, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, महिलाओं के कौशल विकास और पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की। डॉ- चौधरी ने कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल हुनर की पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हुनरमंद लोगों को आधुनिक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मौजूद पारंपरिक हुनर को बाजार की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, ताकि लोगों का हुनर उनके लिए आय का मजबूत जरिया बन सके। महिलाओं और युवाओं के कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। डॉ- चौधरी ने नई जिम्मेदारी के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह परिषद की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। स्वागत कार्यक्रम में दिलशाद हुसैन, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद तÕयब, अबरार हुसैन, परगट सिंह, गुरदेव भुल्लर, संदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment