26 अक्टूबर को मनाया जाएगा भगवान वाल्मीकि का प्रकट दिवस, तैयारी शुरू

काशीपुर। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह समिति की ओर से 51वां प्रकट दिवस एवं वर्षगांठ समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। समिति अध्यक्ष अजय कुमार सौदा (बन्नू) ने प्रेस वार्ता में बताया कि 26 अक्टूबर को शाम सात बजे वाल्मीकि सभा भवन में पूजा-अर्चना, सत्संग एवं जागरण होगा। वहीं, 30 अक्टूबर को दोपहर दो बजे नगर के प्रमुख मार्गों से भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्र निकाली जाएगी, जिसमें धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण के माध्यम से समाज को सत्य, धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन की प्रेरणा दी। समारोह का उद्देश्य उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को मजबूत करना है। आयोजन में वाल्मीकि समाज के साथ हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता का प्रयास किया जा रहा है। समिति ने क्षेत्रवासियों से दोनों कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है। समिति के संरक्षक राजकुमार मौर्य (बन्नू) हैं। रामकुमार मरदान को कार्यकारी अध्यक्ष, विनोद कुमार (बिट्टू) को कमेटी प्रबंधक, विजय चौधरी को उपाध्यक्ष, विक्की कुमार सौदा को महामंत्री, हरकेश चौधरी को कोषाध्यक्ष, राहुल पारछे को उपकोषाध्यक्ष और रितिक कुमार को उपसचिव बनाया गया है। संजीव कुमार, अजीत और अमित सौदा कानूनी सलाहकार होंगे। पूजा-अर्चना कमेटी में सरपंच डीपी रत्नाकर और विनोद सूद शामिल हैं। समिति पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment