काशीपुर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 18-30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्रतार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। पुलिस की टीम बांसफोड़ान क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अंसार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान के पास से फरमान उर्फ रंगीली (28), निवासी मधुबन नगर को गिरफ्रतार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में रखी 18-30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत, कांस्टेबल मनोज जोशी और कांस्टेबल देवनाथ शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
