काशीपुर। श्रीरामकथा का हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण के साथ आज विधिवत विश्राम हुआ। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालु भावुक हो उठे। भक्तों की भावुकता देखकर व्यासजी पूज्य पंडित गोपालानन्दजी महाराज भी द्रवित हो उठे। उन्होंने भावुक कंठ से सभी को दीर्घायु एवं श्रीराम भक्ति में डूबे रहने का आशीर्वाद दिया।कथा के सातवें दिन व्यासजी महाराज ने सीताहरण, लंका दहन, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण मूर्छा, मेघनाद वध, कुंभकरण वध, रावण वध, माता जानकी की अग्निपरीक्षा, भगवान श्रीराम की पुष्पक विमान से अयोध्या वापसी, भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक सहित विभिन्न…
Year: 2026
पंतनगर एयरपोर्ट पर विमान अपहरण की मॉक एक्सरसाइज सफल, सुरक्षा एजेंसियों ने परखी आपात तैयारी
पंतनगर। पंतनगर हवाई अड्डे पर बुधवार 9 सितंबर 2026 को विमान अपहरण जैसी गंभीर आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए Anti-Hijacking Mock Exercise का सफल आयोजन किया गया। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य विमान अपहरण जैसी आकस्मिक परिस्थिति में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों, प्रशासनिक विभागों और संबंधित संस्थानों की तत्परता, आपसी समन्वय, संचार व्यवस्था, प्रतिक्रिया समय तथा निर्धारित जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन का परीक्षण करना था। मॉक एक्सरसाइज के तहत पंतनगर एयरपोर्ट पर विमान अपहरण की काल्पनिक स्थिति…
काशीपुर में छह वर्षीय बच्ची से कथित अश्लील हरकत का मामला, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
काशीपुर। कोतवाली काशीपुर क्षेत्र के कचनालगाजी इलाके में छह वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर अश्लील और अनुचित हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार कचनालगाजी निवासी महिला ने बताया कि छह सितंबर की शाम करीब पांच बजे उनकी छह वर्षीय बेटी घर…
काशीपुर में छह वर्षीय बच्ची से कथित अश्लील हरकत का मामला, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
काशीपुर। कोतवाली काशीपुर क्षेत्र के कचनालगाजी इलाके में छह वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर अश्लील और अनुचित हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार कचनालगाजी निवासी महिला ने बताया कि छह सितंबर की शाम करीब पांच बजे उनकी छह वर्षीय बेटी घर…
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह अपने गृह क्षेत्र खटीमा के नगला तराई स्थित आवास पर पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी मंगलवार देर शाम खटीमा पहुंचे थे, जिसके बाद बुधवार सुबह बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उनसे मिलने नगला तराई स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान लोगों ने अपने क्षेत्र से…
राजकीय चिकित्सालय में आशाओं का मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी
काशीपुर। काशीपुर के एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय के प्रांगण में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम संबोधित राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस को सौंपते हुए मांग की है कि 3000 में दम नहीं 26000 से काम नहीं का नारा देते हुए कहा कि सरकार उनको सबसे पहले सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर हमें भी नौकरियों में शामिल करें। आशाओं ने कहा कि सितंबर माह से प्रत्येक मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना…
10 सितंबर को पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महापौर ने की पंजाबी समाज के साथ बैठक
काशीपुर। माहापौर दीपक बाली ने आज यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की गरिमामयी उपस्थिति में 10 सितंबर को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर काशीपुर विधानसभा के मानपुर गाँव में पंजाबी समाज के भाइयों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।महापौर बाली ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष काशीपुर मनोज पाल के आदेशानुसार आयोजित इस बैठक में सभी साथियों ने सम्मेलन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार साझा किए और सभी ने…
सत्पुरुष बाबा फूलसंदे के सत्संग कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
काशीपुर। सत्संग कार्यक्रम में मंत्र के सत्पुरुष बाबा फूलसंदे ने कहा कि मनुष्य का शरीर पुण्य कर्मों के लिए मिला है और इस शरीर पर ज्योति स्वरूप आत्मा विराजमान है। जिस मनुष्य ने धर्म को अपना सारथी बनाया, वही भवसागर और जन्म-मरण के बंधन से पार हो सकता है। उन्होंने कहा कि शुभ कर्मों को जीवन का हमसफर बनाने वाला व्यक्ति ही परमात्मा के द्वार तक पहुंचता है।बाबा फूलसंदे ने कहा कि जो लोग सतगुरु की सीऽ को अपने जीवन में उतारते हैं, उन्हें दुऽों का सामना कम करना पड़ता…
भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव का अत्यंत मार्मिक एवं भावुक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
काशीपुर। नगर के महाराजा अग्रसेन पार्क में चल रहे सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पूज्य पं- गोपालानंद जी महाराज ने भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव का अत्यंत मार्मिक एवं भावुक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।कथा व्यास ने बताया कि भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़े जाने के बाद जनक सभा में मौजूद कुछ राजा प्रसन्न हुए, जबकि कुछ अहंकारी राजाओं को यह बात नागवार गुजरी। इसी दौरान परशुराम जी को शिव धनुष टूटने का समाचार मिला और वे जनक…
माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने आवास पर अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के दो नन्हे पर्वतारोहियों मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत से मुलाकात कर उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और दोनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी कम उम्र में 5,895 मीटर ऊंची माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण पर्वत चोटी पर सफलतापूर्वक पहुंचना बच्चों के अदम्य साहस, मजबूत इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि…
