काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आगामी 24 अक्टूबर को प्रस्तावित कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा की तैयारी बैठक का आयोजन कर यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के अध्यक्षता में संपन्न बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर राज्य में निकाली जा रही वोट बचाओ_ देश बचाओ अभियान यात्रा की सफलता के लिए मंथन बैठक का आयोजन किया । इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि महिला अपराध भ्रष्टाचार, महंगाई,पलायन बिगड़ी कानून व्यवस्था, अग्नि वीर योजना और लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस पूरे देश में अभियान चला रही है इसी के अंतर्गत आगामी 24 अक्टूबर को काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर उत्तराखंड न्याय यात्रा पहुंचेगी। बैठक में काशीपुर विधानसभा के सह प्रभारी रवीश भाटीजा ने बताया कि यात्रा में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सीडब्ल्यूसी सदस्य करण माहरा, बंगाल कांग्रेस प्रभारी प्रकाश जोशी, विधायक तिलक राज बेहड़,उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी। वही एआईसीसी सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को 2027 के विधानसभा चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर उत्तराखंड न्याय यात्रा को सफल बनाएं। बैठक में बैठक का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया। बैठक में एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, इंदु मान, जितेंद्र सरस्वती, सुभाष पाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी,अरुण चौहान, महेंद्र बेदी,कुलदीप सिंह ऐरी, मंसूर अली मंसूरी,सादिक हुसैन, पार्षद शाह आलम, फिरोज हुसैन, पंकज पंत,सुभाष चंद्र,करण पाल, तौकीर अंसारी, साबिर हुसैन, अभिषेक गौतम, इकबाल अदीब, अब्दुल समद,महेंद्र चौधरी, अब्दुल शकील, दिलबाग सिंह,वीणा देवी, अफसर अली, सलमान अली, अनीस अंसारी, वसीम राजा, अनिल कुमार सिंह, फैजान अंसारी, जगदीश पाल आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
