पिरान कलियर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक परिसर से भारतीय वायुसेना में तैनात एक अधिकारी का 27 वर्षीय बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दरगाह परिसर से युवक का एक लावारिस काला बैग मिला था, जिसमें लैपटॉप, पासपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने बैग…
Year: 2026
उत्तराखंड में पुलिस विभाग के 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी कानून व्यवस्था: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। उत्तराखंड जैसे भौगोलिक और सामरिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बदलते अपराधों की चुनौतियों से निपटना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग को अधिक सशक्त, आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर जोर देते हुए घोषणा की कि प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में 1600 पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस जांच को अधिक प्रभावी,…
बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व काशीपुर में धूमधाम से मनाया
काशीपुर। बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व आज मंगलवार को काशीपुर में धूमधाम से मनाया गया। शहर के रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में आज रावण और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। दशहरा उत्सव की तैयारियां पिछले एक महीने से चल रही थीं, जिन्हें अब अंतिम रूप दे दिया गया है।दशहरा मेले में उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष रूट प्लान लागू किया है। इसका उद्देश्य शहर में जाम की स्थिति से बचना और लोगों…
सूर्या फाउंडेशन ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन
काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन की आदर्श गांव योजना के अंतर्गत ग्राम करनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित किया गया। नगर के एक अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में करीब 150 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच निःशुल्क की गई। जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। फिजियोथेरेपी के माध्यम से मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों की परेशानी और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याओं के लिए…
काशीपुर में राष्ट्रीय लोक दल पार्टी का कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित
काशीपुर। आज काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय संगठन सचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी किसानों, मजलूमों, गरीबों की पार्टी है वह सर्व धर्म समाज को एक साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी मगर उन्होंने स्पष्ट नहीं कहां की कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी उन्होंने कहा कि एनडीए केंद्र और यूपी में सरकार का…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, बोले- सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वालों की होती है विजय
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयादशमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अहंकार पर विनम्रता की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी यदि हम सत्य…
विजयदशमी पर्व पर क्षत्रिय महासभा ने मंदिर प्रांगण में शस्त्र एवं शास्त्र पूजन का आयोजन किया
काशीपुर। विजयदशमी के पावन पर्व पर क्षत्रिय महासभा की ओर से गिरीताल मंदिर प्रांगण में शस्त्र एवं शास्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजन कर अपनी धार्मिक आस्था, शौर्य और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।पूजन के उपरांत भगवान श्रीरामचंद्र जी को मिष्ठान और पुष्पमाला अर्पित कर भोग लगाया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आयोजन के माध्यम से समाज की एकजुटता, परंपराओं के संरक्षण और विजयदशमी के धार्मिक महत्व का संदेश दिया गया।इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा काशीपुर…
वाल्मीकि द्वार की बदहाल स्थिति नगर निगम की कार्यप्रणाली सवालो के घेरे में
काशीपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती नजदीक है, लेकिन महेशपुरा मोड़ स्थित वाल्मीकि द्वार की बदहाल स्थिति नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। शहर के व्यस्त मार्ग पर स्थित यह द्वार महर्षि वाल्मीकि के सम्मान और सामाजिक गौरव का प्रतीक है, लेकिन इसकी मौजूदा हालत रखरखाव और सौंदर्यीकरण की अनदेखी बयां कर रही है।महेशपुरा मोड़ पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे प्रमुख स्थान पर द्वार की दुर्दशा शहर की छवि पर भी असर डालती है। सवाल यह है कि जब 26…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में रवि के ठेले पर रुककर खाई मूंगफली, नगला तराई में सुनीं जनसमस्याएं
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार शाम खटीमा पहुंचने पर रेलवे फाटक के पास अपना वाहन रुकवाया और रवि के ठेले से मूंगफली खरीदकर उसका स्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने निजी आवास नगला तराई में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अपनी…
सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार, उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग की संभावनाओं पर हुई चर्चा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को देहरादून स्थित शासकीय आवास पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मुलाकात की। अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड की पहाड़ों की रानी मसूरी और तीर्थनगरी ऋषिकेश में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मुलाकात को आत्मीय बताते हुए प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं, राज्य की नई फिल्म नीति और उत्तराखंड को देश के प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
