विजयदशमी पर्व पर क्षत्रिय महासभा ने मंदिर प्रांगण में शस्त्र एवं शास्त्र पूजन का आयोजन किया

काशीपुर। विजयदशमी के पावन पर्व पर क्षत्रिय महासभा की ओर से गिरीताल मंदिर प्रांगण में शस्त्र एवं शास्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजन कर अपनी धार्मिक आस्था, शौर्य और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।पूजन के उपरांत भगवान श्रीरामचंद्र जी को मिष्ठान और पुष्पमाला अर्पित कर भोग लगाया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आयोजन के माध्यम से समाज की एकजुटता, परंपराओं के संरक्षण और विजयदशमी के धार्मिक महत्व का संदेश दिया गया।इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा काशीपुर के अध्यक्ष विजय सिंह सोलंकी, प्रमोद सिंह तोमर, बृज किशोर सिंह, त्रिवेंद्र प्रताप, कार्तिकेय तोमर, नमन सिंह, सूर्य प्रताप सिंह चौहान, ठा- विपिन चौहान, अशोक कुमार सिंह, राम सिंह, गुलाब सिंह, अनुराग सिंह, केपीएस राठौर, मोहन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र जीना, हरीश कुमार सिंह, एसके सिंह, संजय राणा, शिवम सिंह, अमित सिंह, मदन बिस्ट, दीपक नेगी, नीरज सिंह, देवेंद्र सिंह, पंकज सील, अरविंद और अरविंद रावत सहित अनेक क्षत्रिय बंधु मौजूद रहे। शस्त्र-शास्त्र पूजन के साथ विजयदशमी का पर्व श्रद्धा, शौर्य और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाया गया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment