सूर्या फाउंडेशन ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन

काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन की आदर्श गांव योजना के अंतर्गत ग्राम करनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित किया गया। नगर के एक अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में करीब 150 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच निःशुल्क की गई। जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। फिजियोथेरेपी के माध्यम से मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों की परेशानी और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याओं के लिए आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बीमारियों की समय रहते पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, शुगर एवं बीपी के स्तर पर ध्यान देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सूर्या फाउंडेशन के उत्तराखंड क्षेत्र प्रमुख हिमांशु, स्वरोजगार प्रमुख भरत साह, अमनदीप कौर, नेहा एवं सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों ने सूर्या फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment