काशीपुर। आज काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय संगठन सचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी किसानों, मजलूमों, गरीबों की पार्टी है वह सर्व धर्म समाज को एक साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी मगर उन्होंने स्पष्ट नहीं कहां की कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी उन्होंने कहा कि एनडीए केंद्र और यूपी में सरकार का हिस्सा है, राष्ट्रीय लोकदल पार्टी उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है जिसको लेकर यहां कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया और कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान भी किया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के संगठन सचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी के अवसर पर काशीपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए पार्टी ने आगामी चुनावी तैयारियों का बिगुल फूंक दिया। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव त्रिलोक त्यागी ने किसानों, युवाओं और ग्रामीण विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उत्तराखंड में संगठन मजबूत करने और चुनाव लड़ने की तैयारी करने की बात कही।त्रिलोक त्यागी ने राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों को राजनीति के केंद्र में लाने का काम किया। चौधरी चरण सिंह ने किसानों, मजदूरों और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की राजनीति गांव, किसान, गरीब और मजदूर के हितों पर आधारित है। आज भी गांवों में शहरों के समान सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। यदि गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं, तो शहरों की ओर होने वाले पलायन और बढ़ते आबादी के दबाव को कम किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आज की पीढ़ी पर है। पार्टी किसानों और युवाओं को संगठन से जोड़कर आगे बढ़ेगी। उन्होंने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए किसानों, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों की आवाज को राजनीतिक मंच मिलना चाहिए। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हर्षभान सिंह, विजय यादव समेत शीर्ष नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
