बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व काशीपुर में धूमधाम से मनाया

काशीपुर। बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व आज मंगलवार को काशीपुर में धूमधाम से मनाया गया। शहर के रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में आज रावण और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। दशहरा उत्सव की तैयारियां पिछले एक महीने से चल रही थीं, जिन्हें अब अंतिम रूप दे दिया गया है।दशहरा मेले में उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष रूट प्लान लागू किया है। इसका उद्देश्य शहर में जाम की स्थिति से बचना और लोगों की आवाजाही सुचारु बनाए रखना है।जिसके तहत रामनगर से जसपुर और ठाकुरद्वारा की ओर जाने वाले वाहन स्टेडियम तिराहे से बड़ा गुरुद्वारा होते हुए बैलजुड़ी मोड़ के रास्ते गुजरेंगे। वहीं, रामनगर से रामपुर और रुद्रपुर की ओर जाने वाले वाहनों को कैलामोड़, कुंडेश्वरी चौराहा, जैतपुर मोड़ और परमानंदपुर से होते हुए एनएच-734 पर भेजा जा रहा हैं। यातायात का दबाव बढ़ने पर छोटे वाहनों को चीमा चौक से ज्ञानार्थी तिराहा, संडे मार्केट तिराहा, सेठी पेट्रोल पंप और चेती चौक होते हुए टांडा चौराहे की ओर निकाला जाएगा। इसके अलावा, एसआरएफ फैक्ट्री की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को गिरिताल रोड से सेठी पेट्रोल पंप की ओर भेजा गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है, ताकि दशहरा उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment