सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर, पांच साल में खुले तीन नए नर्सिंग कॉलेज

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, आधुनिक सुविधाओं के विकास और स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार का लक्ष्य अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रशिक्षित डॉक्टरों, नर्सिंग कर्मियों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी समय पर बेहतर उपचार मिल सके। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर…

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी समाधान के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास कालापुल, नगला तराई तथा लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण राज्य सरकार की…

श्री दुर्गा पूजा उत्सव में कार्यक्रमों की धूम रही, श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद उठाया

काशीपुर। काशीपुर में सार्वजनिक श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पंडित दीन दयाल पार्क, आवास विकास में आयोजित 54वें दुर्गा पूजा उत्सव के अंतर्गत शनिवार प्रातः से ही कार्यक्रमों की धूम रही। कोलकाता से आए पुजारी द्वारा विधिवत पूजा के बाद माँ दुर्गा को पुष्पांजलि दी गई, तत्पश्चात प्रसाद वितरण एवं दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन समिति द्वारा किया गया। समिति के प्रवक्ता संजय राय ने बताया कि शाम को पूजा-अर्चना के बाद आरती हुई, जिसमें महिलाओं ने दोनों हाथों में धुनोची लेकर पारंपरिक धुनोची नृत्य किया। रात में छोटे…

अष्टमी-नवमी पूजन के बाद कन्या पूजन का आयोजन

काशीपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी नवमी पर नगर में मां दुर्गा की आराधना के साथ कन्या पूजन की धूम रही। घरों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया। उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराने के साथ उपहार और दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। नगर के श्री शीतला माता मंदिर में भी अष्टमी-नवमी पूजन के बाद कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर पहुंचे माता भक्तों ने श्रद्धा और भक्तिभाव से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद कन्याओं को…

मां मनसा देवी शोभायात्रा का महानगर जिला कांग्रेस कमेटी ने भव्य स्वागत कर

काशीपुर। नगर की प्रतिष्ठित मां मनसा देवी शोभायात्रा का महानगर जिला कांग्रेस कमेटी ने भव्य स्वागत कर विश्व शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पुरानी सब्जी मंडी स्थित ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मां के डोले पर पुष्पवर्षा कर जयकारों के बीच स्वागत किया। इस अवसर पर अलका पाल ने कहा कि काशीपुर की पवित्र धरती पर मां मनसा देवी का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व हम सभी के लिए गौरव का विषय है।…

सीईआईआर पोर्टल की मदद से थाना क्षेत्र से गुम हुए 20 मोबाइल फोन बरामद

काशीपुर। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से थाना क्षेत्र से गुम हुए 20 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 6 लाख 16 हजार रुपये बताई गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर गुम मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई की गई। पुलिस ने विभिन्न तिथियों पर गुम हुए मोबाइलों का विवरण पोर्टल पर अपलोड कर निगरानी की। इसके बाद 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सभी मोबाइल उनके स्वामियों…

ऐतिहासिक मां मनसा देवी की भव्य शोभा यात्रा नगर क्षेत्र में धूमधाम से निकाली गई

काशीपुर। ऐतिहासिक मां मनसा देवी की भव्य शोभा यात्रा सोमवार को धूमधाम से निकाली गई। महापौर दीपक बाली ने मोहल्ला लाहौरियान स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मां के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। आकर्षक धार्मिक झांकियों के दर्शन के लिए बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।मां मनसा देवी की शोभा यात्रा की शुरुआत वर्ष 1975 में स्वर्गीय मास्टर रमेश चंद्र खुट्टू ने की थी। यह परंपरा आज भी श्रद्धा…

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, ड्राइवर समेत दो लोग घायल; अभिनेता सुरक्षित, 15 पुलिस टीमें जांच में जुटीं

मुंबई। महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के विले पार्ले पश्चिम इलाके में जुहू पुलिस थाने की सीमा के भीतर शाम करीब सात बजे यह घटना हुई। मुंबई पुलिस के वेस्ट जोन-2 के पुलिस उपायुक्त मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है। पुलिस के अनुसार, इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें…

सीएम धामी के प्रयासों से उत्तराखंड में बढ़ रहा अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण, ऋषिकेश में ऑस्कर विजेता निर्देशक सैम मेंडेस की फिल्म ‘क्लोवर’ की होगी शूटिंग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक सैम मेंडेस के निर्देशन में बनने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना ‘क्लोवर’ (CLOVER) की शूटिंग फरवरी 2027 में ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक चौरासी कुटिया में प्रस्तावित है, जिसे विश्वभर में ‘बीटल्स आश्रम’ के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रस्तावित शूटिंग की…

उत्तराखंड बन रहा बड़े फिल्म निर्माताओं की पसंद, शूटिंग के लिए 7 दिन में मिलेगी अनुमति: सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, विविध भौगोलिक परिस्थितियों और अनुकूल वातावरण के चलते राज्य बड़े फिल्म निर्माताओं के लिए पसंदीदा शूटिंग स्थल के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में इन दिनों कई बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग चल रही है, जिससे उत्तराखंड की फिल्म-अनुकूल पहचान को मजबूती मिल रही है। फिल्म निर्माण गतिविधियों के विस्तार से राज्य के पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने…