नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि भविष्य में भारत की ओर से पाकिस्तान को पानी नहीं जाने दिया जाएगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार सिंधु नदी प्रणाली के जल को पाकिस्तान तक पहुंचने से रोकने के लिए तेजी से आवश्यक कदम उठा रही है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 1960 में हुई सिंधु जल संधि को समाप्त नहीं किया गया है, लेकिन फिलहाल इसे स्थगित (इन एबेयंस)…
Year: 2026
मुख्यमंत्री धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं से सहयोग की अपील
देहरादून। उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गणना फॉर्म सौंपा। इस दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन प्रक्रिया को लेकर विस्तार से जानकारी भी दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत राज्य के सभी…
नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने सोपा ज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड क्रांति दल काशीपुर ईकाई ने नीट पेपर लीक प्रकरण और सीबीएससी की परीक्षाफल में धांधली के विरोध में एसडीएम कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। एसडीएम अभय प्रताप सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि राष्ट्र के युवाओं के साथ अन्याय किया जा है, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इसके बाद सैनिक कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय में पुतला फूंका। राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन देने वोलो में गोविन्द सिंह विष्ट, गोविन्द सिंह रावत, हरजाप सिंह, प्रदीप मन्दोलिया, विजय पाल सिंह रावत, गवर सिंह…
63 वर्षीय फहीम खान घर से बिना बताए 5 जून से लापता
काशीपुर। नगर क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में एक 63 वर्षीय व्यक्ति घर से बगैर बताएं चले जाने पर उसके पुत्र ने पुलिस को तहरीर सौंपकर गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई है। कचनाल गाजी अंतर्गत कुमाऊं कालौनी निवासी गुमशुदा के पुत्र तालिब ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके 63 वर्षीय पिता फईम खान पुत्र खलील खान बीती 5 जून को शाम छह बजे बगैर किसी को बताए घर से कहीं चले गए और लौट कर नहीं आए। तमाम संभावित स्थानों पर और परिचितों व रिश्तेदारों में खोजबीन…
फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आधार पर हथियार खरीदने के चर्चित मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
काशीपुर। न्यायालय ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आधार पर हथियार खरीदने के चर्चित मामले में आरोपी सौरभ अग्रवाल और गौरव अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायालय ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए कहा कि आरोप संगठित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से शस्त्र लाइसेंस बनवाने और उसके आधार पर हथियार खरीदने से जुड़े हैं। न्यायालय में दाखिल याचिका में आरोपियों ने दावा किया था कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर झूठे तथ्यों पर आधारित है और उन्होंने न तो कोई फर्जी दस्तावेज…
नगर पंचायत गढ़नेगी में चल रहे मतदान का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
काशीपुर। नगर पंचायत गढ़नेगी में चल रहे मतदान के दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान कर्मियों से मतदान की प्रगति की जानकारी ली तथा सभी निर्धारित निर्वाचन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और तैनात पुलिस एवं…
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का काशीपुर में हुआ जोरदार स्वागत
काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित ग्राम इस्लाम नगर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जसपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ- यूनुस चौधरी ने किया। जनसभा में श्री सिद्दीकी का फूल-मालाओं व बुकें देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर जमाल सिद्दीकी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित पंजीकरण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान…
मुख्यमंत्री धामी ने 221 नवचयनित युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग के अंतर्गत चयनित 221 युवाओं को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवाओं के वर्षों के कठिन परिश्रम, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
गढ़नेगी नगर पंचायत उपचुनाव: जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, शांतिपूर्ण मतदान के दिए निर्देश
काशीपुर। नगर पंचायत गढ़नेगी में मतदान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान प्रक्रिया…
उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती, 12 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूकेएमएसएसबी) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारी (महिला एवं पुरुष) के 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने सोमवार को भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी करते हुए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।भर्ती प्रक्रिया के तहत डिप्लोमा और डिग्रीधारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-7 का वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इस पद के लिए निर्धारित वेतनमान 44,900 रुपये से लेकर 1.42 लाख रुपये प्रतिमाह तक होगा।बोर्ड…
