पुलिस ने चौपाल के माध्यम से साइबर ठगी के विषय में जन जागरूकता अभियान चलाया

काशीपुर। एसएसपी के निर्देशन में कोतवाली आईटीआई पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में ग्राम परमानंदपुर में जनजागरूकता चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।चौपाल में पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस व कस्टम अधिकारी बनकर डराने वाली कॉल, फर्जी निवेश और लॉटरी के नाम पर होने वाली ठगी के प्रति सतर्क किया। ग्रामीणों से अपना बैंक खाता, एटीएम और सिम कार्ड किसी अनजान व्यक्ति को न देने की अपील की गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।महिलाओं और बालिकाओं को गौरा शक्ति ऐप, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में बताया गया। वहीं, टीआई काशीपुर नीरज कुमार ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अवैध नशे के कारोबार की सूचना देने की अपील की। साथ ही, बाहरी व्यक्तियों को बिना पुलिस सत्यापन किराएदार या मजदूर के रूप में न रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने को कहा। प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव सुनते हुए सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस की तत्परता का भरोसा दिलाया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment