बैंक ऑफ बड़ौदा में उपाध्यक्ष और उप उपाध्यक्ष पदों पर भर्ती, 3 वर्ष के अनुबंध पर होगी नियुक्ति

नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने उपाध्यक्ष (Vice President) और उप उपाध्यक्ष (Deputy Vice President) समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।भर्ती प्रक्रिया के तहत बैंक आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट अथवा अन्य मूल्यांकन परीक्षा आयोजित कर सकता है। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को एक या अधिक चरणों के साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।बैंक द्वारा अभ्यर्थियों का मूल्यांकन उनके कार्य अनुभव, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी दक्षता, पेशेवर प्रमाणपत्रों तथा संबंधित क्षेत्र के ज्ञान के आधार पर किया जाएगा। व्यक्तिगत साक्षात्कार में सामान्य वर्ग (UR) के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।तीन वर्ष के अनुबंध पर होगी नियुक्तिचयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष की संविदा (Contract) अवधि के लिए की जाएगी। बैंक आवश्यकता और संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर इस अवधि को अधिकतम दो वर्ष तक बढ़ा सकता है।यदि अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया जाता है तो निर्धारित अवधि पूरी होने पर नियुक्ति स्वतः समाप्त हो जाएगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार अधिकतम 60 वर्ष की आयु तक ही इस पद पर कार्य कर सकेंगे। अर्थात नियुक्ति 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अनुबंध अवधि समाप्त होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।योग्य अभ्यर्थियों से बैंक ने समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment