काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त 3 लाख 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के 12 चेक वितरित किए। सहायता राशि बेटियों की शादी, अग्निकांड से हुए नुकसान और परिवार के भरण-पोषण के लिए जरूरतमंदों को दी गई। विधायक ने ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी सुमन, कटरामालियान निवासी भावना को पुत्री की शादी के लिए 25-25 हजार रुपये के चेक दिए। अग्निकांड से प्रभावित खड़कपुर देवीपुरा निवासी रमेश सिंह को 50 हजार और कानूनगोयान निवासी बबीता को 15 हजार रुपये की सहायता दी गई। महुआखेड़ागंज निवासी मुनेश देवी को आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये दिए गए। इसके अलावा काजीबाग निवासी संगीता, ढकिया गुलाबो निवासी हेमा अरोरा, आवास विकास निवासी पार्वती और रम्पुरा निवासी कुलविंदर कौर को 25-25 हजार रुपये, जबकि कटरामालियान निवासी प्रवेश को 15 हजार रुपये की सहायता दी गई। बांसऽेड़ा खुर्द निवासी पूजा को 50 हजार और बबीता को 25 हजार रुपये के चेक पति की मृत्यु के बाद आजीविका चलाने के लिए प्रदान किए गए। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि आर्थिक तंगी के दौर में जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली छोटी-सी सहायता भी उनके लिए बड़ा सहारा बनती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सरकार की ओर से हरसंभव आर्थिक मदद दिलाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
