सूर्या रोशनी प्लांट में खादी आश्रम द्वारा दो दिवसीय स्टॉल लगाया

काशीपुर। काशीपुर की सूर्या रोशनी प्लांट में ग्राम खादी आश्रम द्वारा दो दिवसीय स्टॉल लगाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य खादी एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना तथा कर्मचारियों को स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों के उपयोग के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।स्टॉल के दौरान प्लांट में कार्यरत सभी कर्मचारी बंधुओं ने उत्साहपूर्वक विजिट किया और खादी आश्रम द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न उत्पादों की खरीदारी की। कर्मचारियों की सहभागिता से स्टॉल को अच्छा प्रतिसाद मिला और स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों की रुचि देऽने को मिली। इस अवसर पर सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर के प्लांट हेड श्रीमान शुभम चमोली जी ने खादी आश्रम के उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने की दिशा में इस प्रकार की पहल को महत्वपूर्ण बताया। सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर द्वारा इस तरह की पहल स्वदेशी को प्रोत्साहन देने, पारंपरिक उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय कारीगरों एवं ग्रामोद्योग से जुड़े प्रयासों को सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर की यह पहल स्वदेशी अपनाने और देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देने के संदेश को मजबूत करती है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment