सूर्या रोशनी प्लांट में खादी आश्रम द्वारा दो दिवसीय स्टॉल लगाया

काशीपुर। काशीपुर की सूर्या रोशनी प्लांट में ग्राम खादी आश्रम द्वारा दो दिवसीय स्टॉल लगाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य खादी एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना तथा कर्मचारियों को स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों के उपयोग के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।स्टॉल के दौरान प्लांट में कार्यरत सभी कर्मचारी बंधुओं ने उत्साहपूर्वक विजिट किया और खादी आश्रम द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न उत्पादों की खरीदारी की। कर्मचारियों की सहभागिता से स्टॉल को अच्छा प्रतिसाद मिला और स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों की रुचि देऽने को मिली। इस अवसर पर सूर्या…

विधायक ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त आर्थिक सहायता के 12 चेक वितरित किए

काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त 3 लाख 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के 12 चेक वितरित किए। सहायता राशि बेटियों की शादी, अग्निकांड से हुए नुकसान और परिवार के भरण-पोषण के लिए जरूरतमंदों को दी गई। विधायक ने ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी सुमन, कटरामालियान निवासी भावना को पुत्री की शादी के लिए 25-25 हजार रुपये के चेक दिए। अग्निकांड से प्रभावित खड़कपुर देवीपुरा निवासी रमेश सिंह को 50 हजार और कानूनगोयान निवासी बबीता को 15 हजार रुपये की सहायता दी गई। महुआखेड़ागंज निवासी…

विश्व स्पाइन दिवस के अवसर पर किए हेलमेट वितरण

काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट ने विश्व स्पाइन दिवस के अवसर पर सहोता हॉस्पिटल एवं आईएपी उत्तराखंड के सहयोग से हेलमेट वितरण और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। एसपी सिटी स्वप्न किशोर की उपस्थिति में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में चिकित्सकों, अस्पताल कर्मचारियों और रोटरी सदस्यों ने वाहन चालकों को नियमित रूप से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में सिर…

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदीय नवरात्रि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में विशेष महत्व रखने वाला पर्व है, जो श्रद्धा, आस्था, भक्ति और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश देता है। महानवमी के दिन मां दुर्गा की आराधना के साथ शक्ति,…

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बदलेगा नियमों का ढांचा, नई आपूर्ति संहिता में स्मार्ट मीटर, बिजली चोरी और सोसाइटी कनेक्शन पर होंगे स्पष्ट प्रावधान

देहरादून। उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों, विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था और कनेक्शन से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक स्पष्ट एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विद्युत नियामक आयोग नई आपूर्ति संहिता में कई महत्वपूर्ण बदलाव शामिल करने जा रहा है। प्रस्तावित नई संहिता में स्मार्ट मीटर से संबंधित नियमों, बिजली चोरी की पहचान, चेक मीटर की व्यवस्था और आवासीय सोसाइटी में अलग-अलग विद्युत कनेक्शन लेने जैसे विषयों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं और बिजली वितरण कंपनियों के बीच आने वाली विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए स्पष्ट…