विश्व स्पाइन दिवस के अवसर पर किए हेलमेट वितरण

काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट ने विश्व स्पाइन दिवस के अवसर पर सहोता हॉस्पिटल एवं आईएपी उत्तराखंड के सहयोग से हेलमेट वितरण और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। एसपी सिटी स्वप्न किशोर की उपस्थिति में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में चिकित्सकों, अस्पताल कर्मचारियों और रोटरी सदस्यों ने वाहन चालकों को नियमित रूप से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में सिर और रीढ़ की गंभीर चोटों से बचाव के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौेके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ- रवि सहोता ने सुरक्षित यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए हमेशा बाईक व कार चलाते चलाते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की इस अवसर पर सचिव राघव कपूर, आगामी अध्यक्ष धनराज चीमा, सुखविंदर सिंह, नितिन सिंघल और विराट अरोड़ा मौजूद रहे। सहोता हॉस्पिटल की ओर से न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ- गुरपाल सिंह के साथ डॉ- नवप्रीत कौर, डॉ- अमित मौर्य, डॉ- अशफाक भट्ट, डॉ- विक्रम, डॉ- मोहनिश, डॉ- जैद, डॉ- नितिन अग्रवाल, डॉ- गुरदीप और मनदीप सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि हेलमेट पहनना केवल यातायात नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment