ऐतिहासिक मां मनसा देवी की भव्य शोभा यात्रा नगर क्षेत्र में धूमधाम से निकाली गई

काशीपुर। ऐतिहासिक मां मनसा देवी की भव्य शोभा यात्रा सोमवार को धूमधाम से निकाली गई। महापौर दीपक बाली ने मोहल्ला लाहौरियान स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मां के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। आकर्षक धार्मिक झांकियों के दर्शन के लिए बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।मां मनसा देवी की शोभा यात्रा की शुरुआत वर्ष 1975 में स्वर्गीय मास्टर रमेश चंद्र खुट्टू ने की थी। यह परंपरा आज भी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। शोभायात्रा के दौरान मां का डोला चामुंडा मंदिर पहुंचता है, जहां धार्मिक मान्यता के अनुसार दोनों बहनों का मिलन होता है। श्रद्धालुओं ने स्व- खट्टू के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। शुभारंभ अवसर पर पूर्व महापौर उषा चौधरी, आशीष शर्मा खट्टू, मुकेश पाहवा, मुकेश कुमार, दीपक शर्मा, काजल शर्मा, स्नेहा शर्मा, अनुज शर्मा, कौशल्या देवी शर्मा, आलोक कुमार और गुड्डू मौजूद रहे।विभिन्न पड़ावों पर संदीप सहगल, डॉ- दीपिका आत्रेय, अनुपम शर्मा, अरुण चौहान, अलका पाल, राजू छीना, प्रदीप जोशी, उमेश जोशी एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, राजकुमार यादव, कविता यादव, पार्षद शिवांश गोले, कैलाश प्रजापति, धीरज वर्मा, सुनील टंडन, अभिषेक गोयल, शिवम शर्मा, राजकुमार सेठी, चेतन अरोड़ा, अर्पित मल्होत्र, जितेंद्र सरस्वती, शशांक सिंह, अमित सिंह, लवीश अरोड़ा, मानवेंद्र मानस, महेंद्र लोहिया, गौतम मेहरोत्रा और जतिन नरूला ने सहभागिता की। वहीं पुलिस की मुस्तैदी के बीच शोभा यात्रा सकुशल संपन्न हुई। शोभा यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल रहा और लोगों ने मां मनसा देवी से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की वही जनजीवन उत्थान समिति द्वारा मां मनसा देवी की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि स्वर्गीय मास्टर रमेश खट्टू ने मां मनसा देवी की शोभा यात्रा का शुभारंभ वर्षों पूर्व किया था और उन्होंने अपना जीवन धार्मिक संस्कारों के अनुरूप चलकर समाज को धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत पर चलने की प्रेरणा दी, आज हमें उनकी प्रेरणा पर चलकर उन्हें नमन करना चाहिए। इस मौके पर भास्कर त्यागी एडवोकेट, विवेक कुमार मिश्रा एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, कर्तव्य मिश्रा एडवोकेट, राम शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment