कुंडा में संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का आज से दो दिवसीय कार्यक्रम होगा आयोजित

काशीपुर। विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए काशीपुर पहुंच रहे हैं। गढ़ी नेगी रोड स्थित कुंडा चौराहे के पास कृपाल आश्रम में 22 और 23 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के पहले दिन 22 अक्टूबर को शाम सात बजे महाराज जी संगत को दर्शन देंगे, जबकि 23 अक्टूबर को शाम सात बजे आध्यात्मिक सत्संग आयोजित होगा। सत्संग में महाराज जी अपने प्रवचनों के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारे और मन की शांति प्राप्त करने का मार्ग बताएंगे। मिशन के स्थानीय सचिव रंजीत सिंह ने बताया कि सत्संग के उपरांत आध्यात्मिक दीक्षा का कार्यक्रम भी होगा, जिसमें नए जिज्ञासुओं को आध्यात्मिक मार्ग से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना है। वही इस दो दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम में 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए वाटरप्रूफ विशाल पंडाल तैयार किया गया है, जहां श्रद्धालु बैठकर सत्संग का श्रवण करेंगे। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग, चिकित्सा, गठरी गोदाम, यातायात, लंगर, कैंटीन और पंडाल सेवा समेत 22 से अधिक विभाग सक्रिय रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिशन के सेवादार सड़कों पर तैनात रहेंगे। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग और लंगर की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों का प्रयास है कि दो दिन तक चलने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment