एसयूवी वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, काली फिल्म और अवैध लाइटों पर सख्त कार्रवाई

हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और वाहनों में किए जा रहे अवैध संशोधनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने मंगलवार से थार, स्कॉर्पियो समेत अन्य एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया। आरटीओ डॉ. गुरदेव सिंह के निर्देश पर शुरू हुए इस तीन दिवसीय अभियान के तहत हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर और काशीपुर में परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान काली फिल्म चढ़ाकर चलाए जा रहे वाहनों और अनधिकृत हाई-डेंसिटी लाइटों…

खनन विभाग सख्त: ₹1500 करोड़ राजस्व लक्ष्य तय, अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व वृद्धि, बकाया वसूली तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। खनन निदेशालय, देहरादून में निदेशक राजपाल लेघा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्य के सभी जिला खान अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभाग का ₹1500 करोड़ राजस्व प्राप्ति लक्ष्य निर्धारित किया गया। निदेशक ने सभी जिला खान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य को हर…

उत्तराखंड के दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों में 1 सितंबर से शुरू होगी जनगणना, 131 गांवों और तीन नगरों में पहले होगी आबादी की गणना

देहरादून। उत्तराखंड के दुर्गम, दूरस्थ एवं सर्दियों में बर्फ से ढके रहने वाले हिमालयी क्षेत्रों में जनगणना का कार्य इस वर्ष निर्धारित समय से पहले शुरू किया जाएगा। राज्य के चार पर्वतीय जिलों के 131 गांवों और तीन प्रमुख हिमालयी नगरों में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक जनगणना अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लगभग 52 हजार लोगों की जनसंख्या का घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा। जनगणना निदेशालय ने इस विशेष अभियान की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जबकि प्रदेशभर में जनगणना के दूसरे चरण की प्रक्रिया 17 अगस्त…

हाईवे पर औचक निरीक्षण में 9 पुलिसकर्मी निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मंगलवार देर रात हाईवे पर पुलिस चेकिंग व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद एसएसपी स्वयं निजी वाहन से रात करीब 12 बजे हाईवे पर बनाए गए विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम एवं वरिष्ठ अधिकारियों को गलत लोकेशन बताकर ड्यूटी पर होने की जानकारी दी। मामले…

डीएम नितिन भदौरिया की पहल, बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित, छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण कानूनी एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी के निर्देशानुसार बुधवार को सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा विभिन्न सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना था, ताकि वे किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में सही समय पर उचित सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू),…

मुख्यमंत्री धामी ने मंदिरों के सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों के लिए करोड़ों की वित्तीय स्वीकृति दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सुंदरीकरण एवं आधारभूत विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के पांच मंदिरों के सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्यों के लिए कुल 3.45 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर स्थित विकासखंड द्वारीखाल के कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित मां बाल कुंवारी माता मंदिर के सुंदरीकरण कार्य हेतु कुल 72.67 लाख रुपये की…

महापौर दीपक बाली ने होटल अनन्या में किया दो दिवसीय फैशन फेस्टिवल प्रदर्शनी का उद्घाटन

काशीपुर। काशीपुर की प्रथम महिला एवं समाजसेविका उर्वशी दत्त बाली के प्रयासों और फैशन डिजाइन के क्षेत्र की दिग्गज और प्रदर्शनी लगाकर बड़े-बड़े शहरों एवं देश विदेश में महिलाओं को लेटेस्ट डिजाइनों की झलक दिखाने वाली श्रीमती रोमा अरोड़ा की मेहनत से काशीपुर के इतिहास में यहां रामनगर रोड पर होटल अनन्या में पहली बार फैशन और शॉपिंग परिदृश्य का. इतिहास बनी प्रदर्शनी फैशन का ऐतिहासिक महाकुंभ बन गई जिसका उद्घाटन आज शहर के प्रथम नागरिक महापौर दीपक बाली ने किया। शहर में पहली बार आयोजित हुए इस अत्यंत भव्य…