काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में की गई।पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए 31 जुलाई 2026 को एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया, जो वर्ष 2016 से लगातार फरार चल रहा था और न्यायालय में लगातार उपस्थित नहीं हो रहा था।गिरफ्तार वारंटी की पहचान रोहित कुमार गुप्ता पुत्र बृजेश कुमार गुप्ता, निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 02362/16 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वारंट जारी था।पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक प्रकाश सिंह बोरा एवं कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
